Posts
Showing posts from March, 2014
होली के अवसर पर आचार्य महाश्रमण का सन्देश
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
पद्म श्री पंडित विश्व मोहन भट्ट ने किये साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के दर्शन
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
ग्रैमीएवार्ड विजेता , पद्म श्री और राजस्थान रत्न पंडित विश्व मोहन भट्ट ने किये साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के दर्शन ! नैतिकता का शक्तिपीठ झंकृत था और वातावरण में गूंज रही थी मोहन वीणा। चंद्रोदय के बाद शांत प्रांगण में चंद्र किरणों से नहाए वृक्षों पर अपने नीड़ में विश्राम कर रहे पक्षी एकबारगी तो कौतूहल से चहके, फिर पंख फडफड़़ा कर आनंद की अनुभूति का इजहार किय ा। प्रकृति झूम उठी। पं विश्वमोहन भट्ट के मोहन वीणा वादन का रसास्वादन करने वाले सुधि श्रोता शास्त्रीय धुनों को अपने में उतरता अनुभूत कर रहे थे। संगीत रसिकों को यह अवसर उपलब्ध हुआ आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से । के सान्निध्य में राग पं विश्वमोहन भट्ट ने स्वयं द्वारा गिटार एवं वीणा से निर्मित मोहन वीणा की धुनों से फिज़ां को संगीतमयी बनाया। उन्होंने राग विश्व मोहिनी की प्रस्तुति दी। आलाप, जोड़ और झाला से तरंगित संगीत धारा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक सजी महफिल के अंत में पं भट्ट ने राग देस में वंदे मातरम् की प्रस्तुति से यादगार बनाया। प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष अजय चौपड़ा ने पं भ...
Mumukshu Naman Daga to be initiated in Delhi
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
H.H. ACHARYA SRI MAHASHRAMAN JI OBLIGED BY ANOUNCING THE INITIATION OF MUMUKSHU NAMAN DAGA, AGED ABOUT 11 YEARS, NATIVE PLACE : GANGASHAHAR, RESIDENTIAL PLACE : DELHI. H.H. ACHARYA SRI MAHASHRAMAN JI IS DWELLING IN TATIYA COLLEGE TODAY. DATE : 18/03/2014. REPORT : Priyadarshini Jain SOURCE : Davender Jain , Pankaj Dudhoria.
अ.भा. तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा "नशा मुक्ति सप्ताह" 17 मार्च से
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा 17 मार्च से 23 मार्च तक देश-विदेश में फ़ैली शाखाओं के माध्यम से "नशा मुक्ति सप्ताह" मनाया जाएंगा। अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने बताया कि पूज्य आचार्य महाश्रमणजी चरित्रवान एवं स्वस्थ, नशामुक्त युवा पीढी के निर्माण के उद्देश्य से हजारो किमी की पदयात्रा कर रहे है। इस वर्ष को परिषद् अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है एवं आचार्य श्री के नशामुक्ति के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कटिबद्ध है। अभातेयुप की केन्द्रीय समिति एवं स्थानीय शाखाओं की संचालन हेतु बनी समितियों में 'व्यसन पुक्त या पद मुक्त ' का सिद्धांत का अनुसरण होता है एवं सभी पदाधिकारी नशामुक्त है। नशामुक्ति सप्ताह के संयोजक श्री मनोज संकलेचा ने बताया कि 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित इस नशामुक्ति सप्ताह में देश भर में फ़ैली करीब 331 शाखाओ के युवा साथियों द्वारा नशामुक्ति रैलियाँ, नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित नुक्कड़ नाटिकाएं, नशामुक्ति होर्डिंग्स-बैनर्स-पोस्टर्स, लोगो से नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरवाना, विद्या संस्थानों व्याप...
धर्म सबसे बड़ा मंगल : आचार्य श्री महाश्रमण
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
श्रीगंगानगर। 16 मार्च। आज प्रात: पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण होली चातुर्मास के द्विदिवसीय प्रवास हेतु श्रीगंगानगर पधारे। वीतराग समवसरण में अपने प्रवचन के दौरान फरमाया कि-'शुभ अवसरों पर लोग परस्पर मंगलकामनाएं प्रेषित करते है। हर व्यक्ति मंगल की कामना करता है। विश्व में सबसे बड़ा मंगल धर्म है। अहिंसा, संयम एवं तप धर्म के तीन आयाम है एवं इन तीनो की आराधना करनेवाला मंगल प्राप्त करता है। जीवन में ज्ञान का प्रकाश हो और अहिंसा पथ पर जीवन रूपी कार संयम के ब्रेक के साथ आगे बढ़ती रहे तो निश्चित ही मंगल लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति अहिंसा से तीन कारणो से विमुख होता है- अज्ञान, अभाव एवं आवेश। जब व्यक्ति को हिंसा के दुष्परिणामो का ज्ञान न हो, अभाव के कारण स्वभाव बिगड़ जाए या फिर गुस्से लोभ जैसे आवेश व्यक्ति पर हावी हो तो वह हिंसा कर लेता है। जीवन में अहिंसा के साथ मन, वचन और इन्द्रियों के संयम की आराधना भी जरुरी है। आत्मकल्याण के लिए प्रयास करते हुए हर अच्छा कार्य किया जाए, अछा कार्य- शुभ योग अपने आप में तपस्या है। व्यक्ति अहिंसा, संयम एवं तप की आराधना कर मंगल को प्राप्त कर सकत...
साध्वी श्री कानकुमारीजी (सरदारशहर ) का देवलोकगमन
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
साध्वी श्री कानकुमारीजी (सरदारशहर) दीक्षा क्रमांक 1064 -76 जन्म विक्रम सवत 1984, दीक्षा विक्रम सवत1996 सरदारशहर - दीक्षाप्रदाता आचार्य तुलसी आचार्य श्री महाश्रमणजी कि आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री कानकुमारीजी सरदारशहर (उम्र 86 ) का आज दिनाक 10/03/2014 सेवा केंद्र हिसार हरियाणा में सांय 7 :50 को देवलोकगमन हो गया! साध्वी श्री का जन्म सरदारशहर बोथरा परिवार में हुआ था ! हार्दिक श्रद्धांजलि अभातेयुप जैतस न्यूज ब्योरो हिसार से देवेद्र डागा के साथ विकास बामरेचा
प्रतिष्ठानों में रखें "नैतिकता" रूपी देवी का चित्र : आचार्य महाश्रमण
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
आचार्य श्री महाश्रमणजी ने पीलीबंगा में कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में विभिन्न धार्मिक चित्रों के साथ नैतिकता रूपी देवी का एवं घरों में अहिंसा रूपी देवी का चित्र अपने दिमाग व व्यवहार में रखकर ही कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म करने से ही आत्मा की शुद्धि होती है। इस अवसर पर आचार्य श्री के स्वागत में मुनि श्री विजयराजजी , मुनि निर्मल प्रकाशजी , मुनि श्री दिनेश कुमारजी व मुख्य नियोजिका साध्वी श्री विश्रुतविभा ने भी गीतिकाओं के माध्यम से अभिव्यक्तियां दीं। पूज्य प्रवर एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के 14 वर्ष बाद पीलीबंगा आगमन पर पूरे कस्बे के मुख्यमार्ग पूज्य प्रवर के बैनरों व झंडों से गुजयंमान है ! पूरे कस्बे में आचार्य श्री के आगमन पर आध्यामिक मेले का सा माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व बीकानेर जिले के श्रावक-श्राविकाओं सहित अन्य राज्यों से भी जैन धर्मावलंबी पहुंचे।
संथारारत मुमुक्षु हेमलताजी पुगलिया की हुई दीक्षा
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
कोलकाता. ०९ मार्च. आज कोलकाता में संथारारत श्रीमती हेमलता जी पुगलिया को जैन भगवती दीक्षा आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञा से साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने प्रदान किया ।दीक्षा उपरान्त मुमुक्षु बहन का नया नाम साध्वी हिम्मत यशा हो गया । आपके पुत्र श्री नरेंद्र जी पुगलिया जैन कार्यवाहिनी कोलकाता के कर्मठ कार्यवाहक है ।
MUMUKSHU JAYESH BARLOTA TO BE INITIATED
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
त्याग और संयम से होता है चेतना का विकास : आचार्य महाश्रमण
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
सूरतगढ़। 06 मार्च 2014। सूरतगढ़ के वीतराग समवसरण में पूर्व निर्धारित विषय 'त्यागी कौन' पर प्रवचन फरमाते हुए आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा कि - राग के साथ त्याग भी होना चाहिए और राग पर त्याग का अंकुश भी रहना चाहिए। भोग के साथ योग साधना भी चलनी चाहिए। सम्यक ज्ञान चारित्र का साधना योग बन जाता हैं। राग पर त्याग , भोग पर योग रहना चाहिए ।जो व्यक्ति भोग नहीं भोग सकता वह व्यक्ति त्यागी नहीं हो सकता ।यदि कोई व्यक्ति अणुव्रत के छोटे छोटे नियम अपना लेता हैं तो वो आंशिक रूप से त्यागी बन जाता हैं।जनता में यह विश्ववास जगाना चाहिए कि संयम से चेतना का विकास किया जा सकता हैं। पुरषार्थ सम्यक और विवेकपूर्ण करने वाला व्यक्ति मोक्ष की तरफ भी बढ़ सकता हैं । आचार्यप्रवर ने फ़रमाया की गुरुदेव तुलसी ४८ साल पहले सूरतगढ़ थे, उसके बाद हम आये हैं और बहुत से संत साध्विया तो पीलीबंगा, गंगानगर अंचल में आये हैं। धर्मसंघ में मुनि अशोक कुमार जी , साध्वी श्री पुन्यदर्शना जी ,साध्वी श्री प्रियदर्शना जी और श्रमणी मल्लिप्रज्ञा जी सूरतगढ़ से ही हैं। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत, तेरापंथ...
व्यसन मुक्त शिक्षको के सम्मान समारोह
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत ग्राम दांतड़ा बाँध के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में अणुव्रत समिति दांतड़ा बाँध एवं आसींद में 150 व्यसन मुक्त शिक्षको के सम्मान समारोह आयोजित किया ! जिसमे अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रियअध्यक्ष श्री डालचंदजी कोठारी एवं महेन्द्रजी कर्णावत उपस्थित थे जैतस न्यूज ग्राम दांतड़ा बाँध से अनिल गोखरू पारस कच्छारा भाईंदर
अणुव्रत संकल्प यात्रा इचलकरंजी में
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
इचलकरंजी। दि. ०२ मार्च २०१४ । पश्चिमांचल अणुव्रत संकल्प यात्रा के तहत स्थानीय तेरापंथ भवन में अणुव्रत : स्व-निर्माण से राष्ट्र निर्माण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी शारदाप्रज्ञाजी एवं समणी रत्नप्रज्ञाजी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में पूर्व सांसद श्री कलाप्पणा आवाड़े, तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष श्री किशन डागलिया, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के महामंत्री श्री हनुमान लूंकड़, पश्चिमांचल अणुव्रत संकल्प यात्रा के संयोजक श्री रमेश सूतरिया, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज संकलेचा सह अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। समणी शारदाप्रज्ञाजी ने फरमाया कि आचार्य तुलसी के अवदानों को जन जन तक पहुंचाने हेतु हमे हर सम्भव प्रयास करना है। अणु- व्रत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज हर गाँव शहर में अणुव्रत की गूंज पहुँच रही है। पश्चिमांचल अणुव्रत समिति के संयोजक श्री रमेश सुतरिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बाकी स्थानों पर यात्रा का एक दिवसीय पड़ाव होता है एवं हम वहा एक व्यक्ति 5 अणुव्रती बनाए यह आह्वान करते है किन्तु इचलकरंजी में 4 दिवसीय प्रवास रहा ...
टीना अम्बानी पंहुची साध्वप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के दर्शन करने
- Get link
- X
- Other Apps
By
Sanjay Mehta
-
गंगाशहर. टीना अंबानी शनिवार को नैतिकता का शक्तिपीठ पहुंची। यहां टीना ने आचार्य तुलसी को भावांजलि अर्पित की। टीना अंबानी ने नैतिकता के शक्तिपीठ पर साहित्य साधना में महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के दर्शन किए। साध्वीप्रमुखाश्री जी ने बताया कि साधु जीवन संयम, तपस्या एवं त्याग का जीवन हैं। इस पर टीना अंबानी ने कहा कि यहां आकर शांति की अनुभूति हो रही हैं। साध्वीप्रमुखाजी ने कहा कि व्यक्ति को स्वार्थी नहीं होना चाहिए परमार्थी बनना चाहिए तथा समाज व देश के लिए कुछ करना चाहिए। साध्वियों ने जब उन्हें बताया कि साध्वी प्रमुखा जी ने लगभग 80 हजार किमी की पैदल यात्रा कर ली है तो सुनकर आष्चर्य व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित साध्वी सुनंदाश्री एवं अन्य साध्वियों ने बताया कि अणुव्रतए प्रेक्षाध्यान व जीवन विज्ञान पर आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं साध्वी प्रमुखाश्री कनक प्रभाजी के सान्निध्य में लगभग 800 साधु-साध्वियां श्रमण व श्रमणियां कार्य कर रही हैं। साध्वी कल्पलताजी ने उनको बताया कि कनकप्रभा जी कवि, लेखक- व्याख्यानकार एवं प्रख्यात साहित्यकार हैं तथा अभी आचार्य तुलसी वांगमय के लेखन के कार्...