किशोर मंडल के 10 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का सफल आयोजन
17 मई । अहमदाबाद ।अभातेयुप द्वारा तेयुप अहमदाबाद के आतिथ्य में आयोजित किशोर मंडल के 10 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज अहमदाबाद स्थित राजभवन में शुभारम्भ हुआ। साध्वीश्री रामकुमारीजी एवं साध्वी लब्धिश्रीजी के सान्निध्य में आयोजित इस दो दिवसीय अधिवेशन में देश भर से करीब 600 से अधिक किशोर सम्मिलित हुए । इस अवसर पर अभातेयुप अध्यक्ष अविनाश नाहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-I श्री बी.सी. भालावत, उपाध्यक्ष-II श्री नरेंद्र मांडोतर, महामंत्री श्री हनुमान लूंकड़, कोषाध्यक्ष विमल कटारिया, सहमंत्री श्री सुरेन्द्र सेठिया, पारमार्थिक शिक्षण संस्था के कोषाध्यक्ष श्री जसराज बुरड़, युवक रत्न श्री प्रवीण छाजेड़ आदि सहित अभातेयुप के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय सहयोगी आदि उपस्थित थे । उद्घाटन सत्र: अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर द्वारा ध्वजारोहण के साथ अधिवेशन का आगाज हुआ । अधिवेशन संयोजक श्री मुकेश गुगलिया एवं तेयुप अहमदाबाद अध्यक्ष श्री दिनेश बुरड़ ने स्वागत वक्तव्य किया। किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी श्री नवीन वागरेचा ने अधिवेशन के उद्देश्यों एवं भूमिका क...