Posts

Showing posts from October, 2015

अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ आज मना रहा है ५वां स्थापना दिवस

Image
पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से, पाठकों द्वारा मिले अपार स्नेह से  अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ (JTN) आज मना रहा है ५वां स्थापना दिवस  ABTYP JTN (Jain Terapanth News) - A World Wide Social Media Network for News in Jain Terapanth Religion, celebrating its 5th Establishment Day. तेरापंथ धर्मसंघ के २५० साल के स्वर्णिम इतिहास में तेरापंथ के पूज्य आचार्यों ने देश एवं दुनिया को कई नए आयाम दिए ! चाहे वह अणुव्रत आन्दोलन हो, चाहे वह प्रेक्षाध्यान जीवन-विज्ञान हो, चाहे वह अहिंसा यात्रा द्वारा सद्भावना पूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास हो ! प्राणवान तेरापंथ धर्मसंघ में गुरुवर के प्रति श्रद्धा, भक्ति, समर्पण अपने आप में एक उदाहरण है | समय की मांग के अनुसार तेरापंथ धर्मसंघ ने मानव जाति के लिए कुछ करने का प्रयास किया है और यह प्रयास निरंतर जारी है !  इस टेक्नोलॉजी के युग में जहां परस्पर सूचना सम्प्रेषण तेजी से होने लगा है| इसे देखते हुए मन में कुछ विचार उत्पन्न हुए की क्यों नहीं परमपूज्य गुरुदेव के प्रवचन, फोटोज एवं संघीय ख़बरों आदि को टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रसारित किया जाये...

वाशी के चातुर्मास में अमीट रहने वाला कवी सम्मलेन

Image
तेरापंथ युवक परिषद् वाशी के तत्वावधान में एवम शासन श्री साध्वी नगीना श्री जी के सानिध्य में ऐतिहासिक कवी सम्मलेन का आयोजन वाशी के विष्णुदास भावे सभागृह में आयोजित किया गया खचाखच भरे हॉल में मुम्बई नवीं मुम्बई के लोगो की अच्छी उपस्तीथी रही ! कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्वलन से हुई ! मंगलाचरण महिला मंडल की स्वेता आच्छा, लीला श्रीमाल, भावना आच्छा, गरिमा बम्ब, रेखा कोठारी, मोनिका वागरेचा, संगीता बाफना, विजेता भंसाली द्वारा किया गया ! तेयुप वाशी अध्यक्ष नीरज बम्ब ने संचालन करते हुए कहा की 15 दिन में इतने भव्य आयोजन को सम्पादित करना वाशी श्रावक समाज के सहयोग और मार्गदर्शन को प्रदर्शित करती हें ! साध्वी पदमावती जी, साध्वी डॉ. गवेषणा श्री जी, साध्वी मेरुप्रभा जी, साध्वी मंयकप्रभाजी ने सुमधुर गीतिका गाई ! स्वागत भाषण तेयुप मंत्री विमल सामर ने देते हुये सभी कार्यकर्ताओ के श्रम को सराहा ! अभातेयुप अध्यक्ष B.C. भलावत ने तेयुप वाशी को श्रमशील परिषद् कहते हुये सभी कार्यकर्ताओ को कहा की आपका आगामी लक्ष्य ATDC सेंटर वाशी में बने यह होना चाहिये !  साध्वी श्री नगिना श्री जी ने कहाँ क...

श्रीमान बी सी जी भालावत संगठन यात्रा : कांकरोली

Image
अभातेयुप के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान बी सी जी भालावत व् राष्ट्रीय महामंत्री श्री मान विमल जी कटारिया अपने कार्यकाल की प्रथम संगठन यात्रा के दौरान कांकरोली में पधारे जहा बहुश्रुत परिषद् की सदस्या साध्वी श्री कनक श्री जी के सानिध्य में युवाओ के लिये " नई दिशा संगोष्ठी " कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का मंगलाचरण विकास जी पितलिया ने किया । संगोष्ठी में तेयुप कांकरोली अध्यक्ष पवन जी कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।इस कार्यक्रम में अभातेयुप से सेवा प्रभारी रमेश जी सोनी,क्षेत्रीय प्रभारी संदीप जी हिंगड़,प्रवीण जी ओस्तवाल,नवीन जी चोर्डिया,श्रेष्ठ कार्यकर्ता विमल जी कावड़िया,अशोक जी डुंगरवाल, युवा गौरव पदमचंद जी पटावरी , केलवा से दिनेश जी कोठारी, नाथद्वारा तेयुप अध्यक्ष धर्मेश जी बाफना व् कांकरोली तेयुप की 60 सदस्य उपस्थित रहे ।। पदमचंद जी ,बी सी जी भालावत व् विमल जी कटारिया ने युवाओ को संबोधित किया व् अभातेयुप की नवीन योजनाओ के बारे में जानकारियां दी । साध्वी श्री ने मंगल उद्बोधन देते हुए अभातेयुप की नवीन योजनाओ के प्रति मंगलकामनाये प्रेषित की ।। कार्यक्रम...

Shrawak Sammelan : Guwahati

Image
साध्वीश्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वीश्री  मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा के तत्वावधान में वृहद श्रावक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे असम एवं पूर्वोत्तर राज्य के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। लगभग तीस क्षेत्रो के श्रावक-श्राविकाओं सहित इस कार्यक्रम में समारोह अध्यक्ष के रूप में महासभा के मुख्या न्यासी श्री विमलजी नाहटा, मुख्य अतिथि एवं वक्ता महासभा के महामंत्री श्री विनोदजी बैद, महासभा के उपाध्यक्ष श्री तरुणजी सेठिया, असम महासभा प्रभारी दिलीपजी दुगड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महासभा पूर्व अध्यक्ष श्री भंवरलालजी डागा, कार्यकारिणी सदस्य श्री शांतीलालजी खटेड़ एवं श्री अशोकजी सेठिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा रहे थे।  'संघीय विकास में हमारा योगदान'  इस थीम पर आधारित इस श्रावक सम्मेलन का केंद्र बिंदु पूज्य गुरुदेव का आसाम एवं गुवाहाटी चातुर्मास था। हर संभागी में पुज्यप्रवर के प्रवास एवं चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का उत्साह परिलक्षित हो रहा था। शानदार उपस्थिति के साथ सम्मेलन प्रातः 8 बजे से साय: 5:15 बजे पर...

हम चाहते है जैन कार्यवाहिनी से युवक परिषद्, तेरापंथ सभा,तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जुड़े - साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी

Image
जैन कार्यवाहिनी कोलकाता का स्थापना दिवस कार्यक्रम दिनांक 1 अक्टूबर को महासभा के प्रांगण में मनाया गया । मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी के सानिध्य में 27 सितम्बर 1991 को इसका गठन हुआ था। 13 की संख्या से प्रारंभ हुई यह जैन कार्यवाहिनी के आज लगभग 168 सदस्य है। जैसा की यहाँ चुनाव की प्रक्रिया नहीं है  प्रति वर्ष 2 नए संयाजको की नियुक्ति इसके निर्देशक बजरंग जी जैन करते है इस वर्ष 2 नए संयोजक सुशील चण्डालिया व संतोष सुराना के नाम की घोषणा हुई। सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से नए 2 संयोजकों का स्वागत किया ।  इस वर्ष रजत जयंती वर्ष प्रारंभ हो रहा है इसलिए रजत जयंती वर्ष के लिए प्रकाश सुराना को संयोजक नियुक्त किया गया । जैन कार्यवाहिनी की रजत जयंती वर्ष प्रवेश पर परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी व मंत्री मुनि श्री सुमेरमल जी स्वामी ने महती कृपा करा जैन कार्यवाहिनी को अपना सन्देश प्रदान किया जिसका वाचन जैन कार्यवाहिनी के समन्यवक महेंद्र दुधोडिया ने किया । मंच का कुशल सञ्चालन निर्मल सुराना ने किया । दिनांक 4 अक्टूबर को उत्तर हावड़ा सभागार में साध्वी श्री त...

ABTYP JTN कार्यकारी संपादक श्री महावीर सेमलानी "आचार्य श्री महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार" से होंगे सम्मानित

Image
Shri Mahavir Semlani will be awarded by "Aacharya Shri Mahaprgya Pratibha Purskar" by Akhil Bhartiya Terapanth Yuvak Parishad in the pious presence of H.H. Aacharya Shri Mahashraman Ji आज हम तेरापंथ धर्मसंघ की ऐसी प्रतिभा से आपको रूबरू कराने जा रहे है जिन्हों ने तेरापंथ धर्मसंघ को मीडिया की दृष्टि से कई नई ऊंचाईयां प्रदान की है ! एक ऐसी प्रतिभा  जिन्हों ने आज के सोशल मीडिया के युग में तेरापंथ धर्मसंघ एवं आचार्य श्री महाश्रमण जी के अवदानों को विश्वपटल पर अंकित करने के लिए अपना अनन्य योगदान दिया !   दोस्तों ! जिनका धर्मसंघ के प्रति समपर्ण , बड़ों प्रति सम्मान एवं छोटों के प्रति वात्सल्य भाव हमारे जैसे कई छोटे बच्चों में कुछ नई उर्जा प्रदान करते है ! आज हम एक ऐसी शख्सियत की बात कर रहे है जिनको तेरापंथ धर्मसंघ की उर्जावान संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में अभातेयुप के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री अविनाश जी नाहर द्वारा "आचार्य श्री महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार" से सम्मानित किया जा रहा है ! दोस्तों हम ...