जीवन में कर्त्तव्य निष्ठा का बहुत महत्त्व : आचार्यश्री महाश्रमण
- भव्य जुलूस के साथ पटना शहरवासियों ने अहिंसा यात्रा प्रणेता का किया स्वागत - - नगरवासियों के खुले भाग्य, घर बैठे महातपस्वी संत के दर्शन का मिला लाभ - आचार्यश्री महाश्रमणजी 31.03.2017 पटना सिटी (बिहार) (JTN) : लगभग 44 दिनों तक लगातार विहार कर पटना शहर पहुंचे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ ग्यारहवें अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी श्वेत सेना के साथ 27 मार्च पटना जंक्शन पहुंचे। वहां चार दिवसीय प्रवास के साथ कई नए कीर्तिमान स्थापित कर शुक्रवार को अपनी धवल सेना के साथ पटना सिटी की ओर विहार किया। पटना शहर में जब अहिंसा यात्रा के साथ आचार्यश्री का विहार हुआ तो शहर में रहने वाले लोग महातपस्वी आचार्यश्री और उनकी श्वेत सेना को साश्चर्य निहार रहे थे। उनके लिए यह कोतुहल का विषय था क्योंकि भौतिकता की इस दौड़ में कोई ऐसा भी महातपस्वी हैं जो हजारों किलोमीटर पदयात्रा केवल जन कल्याण के लिए करते हैं। ऐसे महान संत के दर्शन कर हाथ जोड़ नमन करते। आचार्यश्री सौम्य मुस्कान के साथ सभी को पर अपनी आशीष वृष्ट...