- विकास सिंघी, राहुल बैद एवं नवीन नाहटा क्रमशः रहे विजेता - - कार्यक्रम को चार चाँद लगाने पहुंचे देश भक्ति गीतों के सरताज़ रूपकुमार राठौड़ - - तीन हजार की जनमेदिनी के चरम उत्साह के साथ अभातेयुप का आयोजन बना ऐतिहासिक - मुंबई। 2 अप्रैल। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ की सुरीली प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाने हेतु आयोजित सरगम प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का भव्यातिभव्य आयोजन मुंबई माटुंगा स्थित षण्मुखानंद सभागार में रविवार 2 अप्रैल की शाम संपन्न हुआ। अभातेयुप अध्यक्ष श्री बी सी भलावत की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रायोजक श्री रमेश धाकड़, विशिष्ट अतिथि एवं सुप्रसिद्द गायक श्री रूपकुमार राठौड़, देश भर से समागत अभातेयुप पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गण, महासभा, महिला मंडल, TPF, अणुव्रत समितियों एवं मुंबई की संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी गण आदि की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 3000 श्रोताओं की उपस्थिति से खचाखच भरे हॉल में सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। ...