- स्थानकवासी परंपरा के संत आचार्य अचलमुनिजी पहुंचे पूज्य सन्निधि में - - आचार्यश्री को बताया महापुरुष, कहा इनके संकल्पों से ही होगा मानव जाति का कल्याण - - साउथ कोलकाता प्रवास के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं ने ज्ञानगंगा में लगाई डुबकी - - हर्षित श्रद्धालुओं ने भी दी भावाभिव्यक्ति, अपने आराध्य प्राप्त किया आशीर्वाद - आचार्यश्री महाश्रमणजी 26 जून 2017 साउथ कोलकाता (पश्चिम बंगाल) (JTN) : साउथ कोलकाता के तेरापंथ भवन में त्रिदिवसीय प्रवास कर रहे तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े तो वहीं तेरापंथ धर्मसंघ का उद्गम संप्रदाय कहे जाने वाले स्थानकवासी मूर्तिपूजक संप्रदाय के मुनिश्री अचलनमुनिजी भी अपने शिष्य भरत मुनि के साथ पूज्य सन्निधि में पहुंचे। उन्होंने आचार्यश्री के दर्शन किए, प्रवचन सुना और अपने मंगल भाव भी व्यक्त कर आचार्यश्री का सदैव अपने ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने का आशीर्वाद भी मांगा। ...