Posts

Showing posts from January, 2018

मर्यादा महोत्सव पर कटक ज्ञानशाला प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रस्तुतियां

Image
गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी के कटक आगमन पर 20 जन वरी को रैली में बच्चो की 9 तत्वों की झांकी निकाली गई। शाम को सामायिक के बाद एक शनिवार सामायिक की अनोखी भेंट दी गई जिसे देखकर सभी साधु संत एवं वहां उपस्तिथ सभी लोग बहुत प्रभावित हुए। 21 को गुरुदेव के अभिनंदन में महाश्रमण वंदना पर 80 बच्चो द्वारा डांस परफॉर्मेंस,उसके बाद गुरुदेव के दीक्षा के 44 वर्ष पर बच्चो ने  44 त्याग (हर त्याग 108 दिनों के लिए) की एक पेंटिंग भेंट की। हर बच्चे के त्याग रिकॉर्ड के लिए एक कैलेंडर बनाया गया जिसमें पूरे साल त्याग लिखेंगे। प्रमुखाश्रीजी ने पेपर देखकर फरमाया "इन बहनो के लिए ये ज्ञानशाला एक संजीवनी है।" ज्ञानशाला की एक प्रदर्शनी लगाई गई,जिसमे प्रशिक्षिकाओं द्वारा बनाई विभिन्न  कलात्मक चीजें लगाई गई। जिसमे सबसे बड़ा आकर्षण रहा हस्तनिर्मित ज्ञानशाला टाइम्स न्यूज़पेपर प्रदर्शनी के बारे में लोगो को समझाने का पूरा कार्य ज्ञानशाला के छोटे छोटे बच्चो ने संभाला, जिससे आने वाले सभी लोग बहुत प्रभावित हुए। प्रदर्शनी में महावीर समवसरण के रूप में ज्ञानशाला प्रारूप को दर्शाया गया। मर्या...

अच्छी संगति अच्छा फल देने वाली होती है : आचार्य श्री महाश्रमण जी

Image
- भापुर से लगभग पन्द्रह किलोमीटर का विहार कर धवल सेना संग अहिंसा यात्रा पहुंची गंडानाली  आचार्यश्री महाश्रमणजी           31.01.2018 गंडानाली, ढेकानल (ओड़िशा) : ओड़िशा को भौगोलिक दृष्टिकोण से दो भागों में बांटा गया है। एक भाग पूर्वी ओड़िशा के नाम से जाना जाता है तो दूसरा क्षेत्र पश्चिमी ओड़िशा के नाम से ख्याति को प्राप्त है। अहिंसा यात्रा के द्वारा भारत के बारहवें प्रदेश ओड़िशा को अपने चरणरज से पावन बनाते जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अखंड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी पूर्वी ओड़िशा को पावन करने के उपरान्त वर्तमान में पश्चिम ओड़िशा की ओर यात्रायित हो चुके हैं। ओड़िशा के मुख्य महानगर भुवनेश्वर और कटक में धर्म की प्रभावना कर और जन-जन को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश देने के उपरान्त अब ग्रामीण अंचलों में अहिंसा यात्रा के उद्देश्यों द्वारा जन-जन को मानवता का संदेश दे रहे हैं।            इसी क्रम में बुधवार को आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ ढेकानल जिले के भ...

गुस्से से बचने का प्रयास जीवन के लिए लाभदायी हो सकता है : आचार्य श्री महाश्रमण जी

Image
- प्रवर्धमान अहिंसा यात्रा अपने प्रणेता संग पहुंची भापुर  - भोलेश्वर ढाल हाइस्कूल में आचार्यश्री ने अवमोदरिका के सिद्धांत को जीवन में उतारने की दी प्रेरणा  आचार्यश्री महाश्रमणजी           30 जनवरी 2018 भापुर, ढेकानल (ओड़िशा) : ओड़िशा की धरा प्रवर्धमान अहिंसा यात्रा मंगलवार को अपने प्रणेता, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी व उनकी धवल सेना के साथ ढेकानल जिले भापुर गांव में पहुंची। जहां स्थित भोलेश्वर ढाल हाइस्कूल महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल पदार्पण से पावन हुआ।            मंगलवार की प्रातः के निर्धारित समयानुसार आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी धवल सेना के साथ शंकरपुर से पावन प्रस्थान किया। इससे पूर्व ही शंकरपुर के ग्रामीण आचार्यश्री के दर्शन को पहुंच रहे थे। सभी को यथासमय आशीर्वाद और मंगल संबोध प्रदान कर आचार्यश्री अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े। रास्ते में आने विभिन्न गांवों के ग्रामीणजनों को अपने आशीष से आच्छादित करते आचार्यश्री लग...

पधारो सा चेन्नै आह्वान हेतु कटक में प्रदर्शित वीडियो

Image

Maryada mahotsav day 1 ; 154 वें मर्यादा महोत्सव शुभारंभ की की विधिवत घोषणा

Image
*154 वां मर्यादा महोत्सव, कटक से सीधी तस्वीरें - 2* ✨परमपूज्य आचार्यप्रवर द्वारा नमस्कार महामन्त्र के पश्चात 154 वें  मर्यादा महोत्सव शुभारंभ की  की विधिवत घोषणा ✨मुनि श्री दिनेशकुमारजी द्वारा "भीखण जी स्वामी भारी मर्यादा बांधी संघ में" गीतिका का संगान, विशाल जनमेदिनी मर्यादा समवसरण में उपस्थित

Maryada Mahotsav day 1 ; आचार्य प्रवर मर्यादा समवसरण पधारते हुए

Image
*154 वें मर्यादा महोत्सव की कटक से सीधी तस्वीरें - 1* # परमपूज्य आचार्य प्रवर मर्यादा समवसरण पधारते हुए # कुछ ही क्षणों में मर्यादा महोत्सव का होगा मंगल शुभारंभ

Sand Art Orisa

Image
मर्यादा महोत्सव के अवसर पर कटक में आकर्षण का केंद्र बनी है ओड़िशा के सुविख्यात रेतकला (SAND ART) द्वारा निर्मित पूज्य प्रवर की प्रतिकृति

नागरिक अभिनंदन: कटक ; मुनि श्री आकाशकुमारजी

Image
कटक प्रवास के द्वितीय दिन पूज्य प्रवर के नागरिक अभिनंदन समारोह की झलकियां 1 *कटक पधारने पर मुनि श्री आकाशकुमारजी ने की पूज्यप्रवर के प्रति अभ्यर्थना

ATDC सूरत में जुड़ा विकास का एक ओर अध्याय.....

Image
तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा संचालित आचार्यश्री महाप्रज्ञ चिकिसालय व आचार्य तुलसी डाइग्नोस्टिक सेंटर में दिनाक 20 जनवरी 2018 शनिवार को सुबह 11.45 बजे जैन संस्कार विधि द्वारा , अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमलजी कटारिया की अध्यक्षता में दंत चिकित्सा विभाग 2 का शुभारंभ किया गया। संस्कारक श्री सुशीलजी गुलगुलिया,श्री धरम चंदजी व जैन संस्कार विधि प्रभारी संयम खटेड द्वारा जैन संस्कार विधि सानन्द परिसम्पन्न की गई। सर्वप्रथम संस्कारको द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमलजी कटारिया ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेशजी गुगलिया, राष्ट्रीय महामंत्री संदीपजी कोठारी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवनजी मांडोत, सूरत परिषद प्रभारी दिनेशजी बुरड़, सूरत परिषद अध्यक्ष श्री दीपक रांका, मंत्री प्रकाश छाजेड़ व उपस्थित सभी महानुभावो का तिलक कर मंत्रोचार के साथ डेंटल चेयर यूनिट 2 का उदघाटन स्वरूप फीता खोल शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नई फुल ऑटोमेटिक मशीन का अवलोकन किया और उपस्थित डॉ. खुशाली पटेल  व amc मुख्य संयोजक प्रवीणजी नाहर द्वारा सम्पूर्ण जानक...

कोलकाता तेयुप व टॉलीगंज तेयुप के पिकनिक में मनाया गया जैन संस्कार विधि से जन्मदिन

Image
तेरापंथ युवक परिषद कोलकाता और टॉलीगंज संयुक्त तत्वावधान में पिकनीक 2018 का आयोजन हुआ जिंसमे जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव अभातेयुप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन बैंगानी की उपस्थिति में मनाया गया साथ ही अभातेयुप के उपक्रम तपोयज्ञ में 31 नामों की लिस्ट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को कोलकाता अध्यक्ष मनीष डागा ने दी। 14, जनवरी 2018, (ABTYP JTN), तेरापंथ युवक परिषद कोलकाता और टॉलीगंज ने संयुक्त तत्वावधान में पिकनीक 2018 का आयोजन किया गया। पिकनीक में लगभग 1500 से भी उपर बच्चों सहित श्रावक समाज की  उपस्थित रही सभी ने पूरे दिन मौज-मस्ती का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में खेल कूद मौज मस्ती के साथ साथ जिन लोगो का जन्म जनवरी माह में हुआ है उनका जन्मदिन जैन संस्कार विधि से अभातेयुप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन बैंगानी, शाखा प्रभारी सुनील दुगड़ जैन व अन्य प्रबुद्धजन की उपस्थिति में मनाया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नवीन बैंगानी एवं शाखा प्रभारी सुनील कुमार दुगड़ का सम्मान भी परिषद् द्वारा किया गया एवं दोनों ने अभातेयुप के उपक्रमों के बारे में जनसम्मुह को बताया। अभातेयुप के उपक्रम तपोयज्ञ में 31 नामों...

सामूहिक जन्मदिवस समारोह , शहादा

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद शहादा द्वारा हर महीने के प्रथम रविवार को सामूहिक रूप से जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस मनाने का आयोजन किया  जाता है। आज ०७/०१/२०१८ को तेरापंथ भवन शहादा में सामूहिक जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे १२ लोगो का जन्मदिवस मनाया गया ( कैलाशजी संचेती, प्रमोदजी गेलड़ा, कल्पेशजी गेलड़ा, आलोकजी गेलड़ा, क्रीष भंडारी, भवि गेलड़ा, मीनाजी संचेती, साधनाजी गेलड़ा, रुपालीजी गेलड़ा, जागृतिजी गेलड़ा, रुपालीजी गेलड़ा,लक्ष्मीजी गेलड़ा)।

Fwd: जन्मोत्सव-केसिंगा

Image
केसिंगा (ओड़िशा) आज दिनांक 7-01-2018 को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा द्वारा  समाज के 23 व्यक्तियों का जन्मोत्सव कार्यक्रम जैन संस्कार विधी से  संस्कारक अनूप कुमार जैन द्वारा संपन्न कराया गया । नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सह संयोजक श्री राधेश्याम जैन ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा के अध्यक्ष एवं केसिंगा जैन संस्कार विधि के संस्कारक अनूप कुमार जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी का स्वागत किया एवं जैन संस्कार विधि के बारे में बताते हुए सभी संस्कार जैन विधि से संपादित करने का निवेदन किया और जैन विधि द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन कराया। उपस्थित सभी सहभागियों को कार्यक्रम के संयोजक श्री शुभंकर जैन एवं सह संयोजक श्री राधेश्याम जैन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं गिफ्ट भेंट स्वरूप दिया गया। आभार ज्ञापन की कड़ी में अध्यक्ष अनूप कुमार जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया । इस कार्यक्रम का ...

झूठ चोरी से दूरी यही है ईमानदारी - आचार्य श्री महाश्रमण जी

Image
साभार : अमृतवाणी

वाराणसी - भगवान पार्श्वनाथ के जन्म स्थली पर नववर्ष का कार्यक्रम

Image
01/01/2018, वाराणसी, JTN, भगवान पार्श्व के निर्माण के अतिरिक्त चार कल्याणक भूमि, बौद्धों की पवित्र धरा, हिंदुओं का पावन धाम, संस्कृति, साहित्य एवं इतिहास की नगरी वाराणसी में साध्वीश्री कुंथुश्रीजी एवं साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी के सान्निध्य में जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन में नव वर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  साध्वीश्री कुंथुश्रीजी ने फरमाया - नया वर्ष खुशियों का सैलाब लेकर आता है। नया उल्लास, नया प्रकाश, नया उत्साह लेकर आता है। जीवन एक पन्ना है, एक उर्जा है, एक शक्ति है, एक गति है। जीवन एक यात्रा है, पल-पल दिन, माह, वर्ष व्यतीत हो रहे हैं। समय को सार्थक बनाया जाए।  धन्य वह होता है जो जागता है, प्रमाद नहीं करता। नई जिंदगी की शुरुआत ही नया वर्ष है। सबसे बड़ी उपलब्धि है शांति, समता। सदा प्रसन्न रहें, आनंदित रहें। अपनी कर्मजा शक्ति मौलिक चिंतन सही सोच के साथ नव वर्ष को समुज्ज्वल बनाएं, वर्तमान में जिएं, अतीत का अवलोकन करें, संकल्पों की वंदनवार सजाकर नए वर्ष का स्वागत करें। हमारे जीवन का मंगल प्रभात हो, प्रत्येक दिन मंगलमय हो, आनंदमय हो, समाधिमय हो। अपने प्रति, परिवार क...