श्री तुलसी दुगड़ ने किया प्रधान न्यासी के रूप में दायित्व ग्रहण
जय तुलसी फाउंडेशन का दायित्व ग्रहण समारोह 23 जून 2018, कोलकता, JTN, साध्वी श्री पीयूषप्रभा जी के सानिध्य में दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कर्मठ कार्यकर्ता सुश्रावक श्री तुलसी दुगड़ ने प्रधान न्यासी के रूप में जय तुलसी फाउंडेशन का दायित्व ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ धर्मसंघ के अनेक केंद्रीय व स्थानीय सभा-संस्थाओं, जैन कार्यवाहिनी के साथ साथ कई श्रावक श्राविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम को गरिमा प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र के जप से हुआ। साध्वी श्री पीयूषप्रभा जी व समणी कमल प्रज्ञा जी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए आध्यात्मिक उन्नयन की कामना की। स्वागत वक्तव्य साउथ कोलकाता सभा के श्री सुरेंद्र दुगड़ ने दिया। कार्यक्रम में तेरापंथ विकास परिषद के सदस्य श्री बनेचन्द मालू, श्री बुधमल दुगड़, महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज बेताला, जय तुलसी फाउंडेशन के निवर्तमान प्रधान न्यासी श्री हीरालाल मालू, आचार्य तुलसी महाश्रमण एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री कमल दुगड़, जैन विश्व भारती विश्वविधालय के उपकुलपति ड...