Posts

Showing posts from September, 2018

क्षमा याचना दिवस पर पीलीबंगा में हुआ मुमुक्षु बहनों का अभिनंदन

Image
पीलीबंगा : पर्वाधिराज संवत्सरी का सार पूर्ण दिवस क्षमापना के अवसर पर साध्वी श्री गुप्तीप्रभाजी के सानिध्य में एक तरफ मैत्री का महान मौका दूसरी तरफ पर्युषण यात्रा में सूरतगढ से पधारी हुई मुमुक्षु बहनो का हार्दिक अभिनंदन । इस अवसर पर सर्वप्रथम द्वार पर तेरापंथ महिला मंडल ने मधुर स्वर लहरियों से स्वागत करते हुए उनके भव्य भाल पर मंगल तिलक एवं माल्यार्पण का मंजूल दृश्य प्रस्तुत किया । तत्पश्चात इस अवसर पर सर्वप्रथम द्वार पर तेरापंथ महिला मंडल ने मधुर स्वर लहरियों से स्वागत करते हुए उनके भव्य भाल पर मंगल तिलक एवं माल्यार्पण का मंजूल दृश्य प्रस्तुत किया । मुमुक्षु डॉक्टर प्रियंका ने अपनी जन्म भूमि से अभिनंदन करते हुए मुमुक्षु धरती का भावात्मक परिचय प्रस्तुत किया । मुमुक्षु आंचल ने सुमधुर गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । महिला मंडल की बहनों ने "बैरागन थारी  पुणवाणी रा गौरव गीत सुनावां" सुंदर गीत प्रस्तुत किया । साध्वी श्री कुसुमलता जी, मौलिकयशाजी एवं भावितयशा जी ने अपने अपने अनुभवों के साथ औजस्वी भाषा में अभिव्यक्ति दी । सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विमल विचारों से ...

Transformation With Turning Point "T" : अररिया कोर्ट

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार Empowermation कार्यशाला में Transformation with turning point "T" पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन  उपासकद्वय श्री महेन्द्र कोचर और श्री पंकज दुधोड़िया के मार्गदर्शन में  तेरापंथ महिला मंडल अररिया कोर्ट के द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बबिता बैद, श्रीमती रीतू चिण्ड़ालिया, श्रीमती ज्योति बोथरा के द्वारा मंगलाचरण आओ बहनों , जागो बहनों के द्वारा प्रारंभ हुआ। मंत्री श्रीमती संतोष दुगड़ के द्वारा वक्तव्य के पश्चात उपासक श्री पंकज दुधोड़िया ने अपनी कविता के माध्यम विषय को प्रतिपादित किया। प्रवक्ता उपासक श्री महेन्द्र कोचर ने T का महत्त्व बताते हुए कार्यक्रम के प्रत्येक मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से बताते हुए विचार वक्तव्य रखे। उपासकद्वय ने ऐसे कार्यक्रम हेतु भारतीय तेरापंथ महिला मंडल व स्थानीय महिला मंडल को साधुवाद दिया।  कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन श्रीमती ज्योति बोथरा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल टीम पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम...