FIT YUVA HIT YUVA : साउथ हावड़ा
23/12/2018 को अभातेयुप निर्देशित FIT YUVA HIT YUVA कार्यक्रम का भव्य शरुवात तेरापंथ युवक परिषद साउथ हावड़ा द्वारा किया गया । सुबह लगभग 6.30 बजे साउथ हावड़ा स्थित आचार्य श्री महाप्रज्ञ स्तम्ब से नवकार महामंत्र का संगान करके लगभग 2 km का Walking मैराथन किया गया। जिसके पूर्व सभी सहभागियों का फॉर्म भराकर उनकी जांच की गई , जिसमे Weight, Blood Presure, Blood Sugar की जांच कराई गई। मैराथन की शुरवात श्री बिकाश श्यामसूखा, परिषद के श्री राजेश कुमार दुगड़, श्री मनोज कुमार बोहरा ने जैन ध्वज लहराकर की। मैराथन साउथ हावड़ा स्थित समसुल हक़ ग्राउंड पहुँचकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ज्ञान पॉइंट के मुख्य प्रशिक्षक जानेमाने Dietician श्री राजीव मिश्रा ने सभी को बताया कि कैसे हम अपने आप की Fit रख सकते है , उनकी टीम द्वारा Zumba , योग भी करवाया गया। संस्थापक अध्यक्ष श्री राजेश कुमार दुगड़ ने सभी सहभागियों को FIT YUVA HIT YUVA के तहत Fit रहने के लिए सामूहिक संकल्पित करवाया। अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश डागा ने अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में लगभग 85 संभागियों ने हिस्सा लिया , जिसमे 55 साथियों ने अभातेयुप द्वार...