Posts

Showing posts from February, 2019

आचार्य श्री महाश्रमण जी के आगामी 2019 चातुर्मास स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय हेतु चिंतन बैठक

Image
आचार्य श्री महाश्रमणजी का आगामी 2019 का चातुर्मास बेंगलुरु में होने जा रहा है आचार्य महाश्रमण व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री मूलचंद जी नाहर के नेतृत्व में चातुर्मास की तैयारियां अपने चरम पर है श्री मूलचंद नाहर के निर्देशन में चतुर्मास स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है इसकी व्यवस्था हेतु एक तेयुप अध्यक्ष मंत्री व संयोजकों की चिंतन बैठक का आयोजन किया गया।  सामूहिक मंगलाचरण बेठक का शुभारंभ न्यू शांतिसागर होटल विजयनगर में हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन डॉ श्री प्रकाश छाजेड़ द्वारा किया गया जिसको सभी सदस्यों ने दोहराया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।तत पश्चात सभी सदस्यों ने एक एक कर अपना परिचय दिया। श्री विमल कटारिया ने अस्थाई चिकित्सयालय की भूमिका सबके सामने रखी ।चिकित्सयालय में एक मेडिकल स्टोर, इको, टीएमटी,ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, डेंटल, ऑय केअर,फिजियोथैरेपी, लैबोरेटरी आदि मशीनरी उपलब्ध कराने हेतु सभी के सुझाव लिए। मेडिकल स्टोर की जिम्मेदारी   श्री नवनीत मुथा, श्री संतोष पोरवाड़, श्री दीपक गिलुण्ड...

तेरापंथ समाज के कर्मठ श्रावक श्री गणपत भंसाली रेल मंत्रालय में डीयूआरसीसी के सदस्य मनोनीत

Image
तेरापंथ धर्मसंघ के समर्पित श्रावक, विशिष्ट प्रतिभा के धनी जसोल निवासी सूरत प्रवासी श्री गणपत भंसाली को नवसारी के सांसद सी.आर. पाटील की सिफारिश पर रेल मंत्रालय द्वारा मुंबई स्थित डिविजनल रेलवे यूजर कंसल्टेटिव कमेटी ( डीयूआरसीसी ) का सदस्य मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि 16 वर्ष पहले भी श्री भंसाली पूर्व कपड़ा मंत्री काशीराम राणा की सिफारिश पर टेलीफोन एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य के रूप में सेवा दे चुके हैं। आप अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद में श्री पदमचंद पटावरी के कार्यकाल में राष्ट्रीय टीम में अपनी सेवा दे चुके है। आपने संघीय संस्थाओं के अलावा अन्य संगठनों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। आप वर्तमान में सेवाभावी संगठन महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक, ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता /  महासचिव, भंसाली ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन की गुजरात प्रांतीय शाखा के संयोजक, ‘अस्मिता’ संगठन के वरिष्ठ सरंक्षक, सूरत जैन यूथ क्लब, जैन लाइफ की सूरत शाखा के परामर्शक सहित अन्य कई औऱ संस्थाओं से भी सक्रिय रूप ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ABTYP JTN टीम बैंगलोर की चिंतन बैठक का हुआ आयोजन

Image
बैंगलोर JTN, 'शासनश्री" साध्वी श्री कंचनप्रभा जी ठाणा 5 की दर्शन सेवा के पश्चात अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया की अध्यक्षता में जैन तेरापंथ न्यूज़ की बैंगलोर टीम की चिंतन बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की शुरुआत सामूहिक मंगलाचरण से हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने सभी का स्वागत किया और JTN बैंगलोर के कार्यो की सराहना की ।  मीटिंग में मुख्य रूप से पूज्य प्रवर के बैंगलोर चातुर्मास में JTN की सोशल मीडिया में आध्यत्मिक पत्रकारिता में सहभागिता पर चर्चा हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से JTN के विकास व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी से सुझाव मांगे जिस पर सभी प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिए व सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया कि पूज्य गुरुदेव के सम्पूर्ण प्रवास में पूरी निष्ठा के साथ हम अपना समय व अहर्निश सेवा देंगे ।  सम्पूर्ण बैंगलोर के तेरापंथ समाज को JTN से सीधा जोडने का पूरा प्रयास करेंगे ।  इस महत्वपूर्ण बैठक में गुरुदेव के पावन प्रवास में प्रातः प्रथम दर्शन से लेकर रात्रिकालीन कार्यक्रम तक व प्रवेश क...