Posts

Showing posts from March, 2019

शासनश्री साध्वीश्री अमितप्रभाजी का गंगाशहर में चाकरी हेतु मंगल प्रवेश

Image
गंगाशहर 08 मार्च 2019, शासनश्री साध्वीश्री अमितप्रभाजी ने गांव चाड़वास से 16 फरवरी को विहार करके आज 08 मार्च, 2019  को प्रातः 09ः15 बजे गंगाशहर शक्तिपीठ परिसर में गुरूदेव आचार्यश्री तुलसी से शक्ति प्राप्त करके रैली के माध्यम से गंगाशहर शान्तिनिकेतन में प्रातः 10ः15 बजे साध्वीवृन्दों के साथ मंगल प्रवेश किया। साध्वीश्री अमितप्रभा जी के मंगलप्रवेश पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शान्ति निकेतन में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए साध्वीश्री गुप्तिप्रभा जी ने फरमाया कि आज मैं अपने आप को बिल्कुल हल्का महसूस कर रही हूँ क्योंकि आचार्यश्री तुलसी की माता साध्वीश्री वदनाजी के साथ की साध्वी शासनश्री साध्वीश्री अमितप्रभा जी यहां पधार चुकी है। उन्होंने कहा अब सभी साध्वीवृन्द उनके मार्गदर्शन में रहेगी तथा सेवा करेंगी। साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ ही एक ऐसा धर्मसंघ है जहां सेवा को ही श्रेष्ठ माना गया है। साध्वीश्री ने कहा कि आज का हमारा आध्यात्मिक मिलन पूरे 14 वर्षो के बाद हुआ है। साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी ने बड़ी ही उत्साहप...

मेरा भी संबंध परमपूज्य कालूगणी से : आचार्य श्री महाश्रमण

Image
08.03.2019 परक्कड, अलप्पुझा (केरल): जन-जन के मानस को पावन बनाने वाले 'ईश्वर का अपना घर' कहे जाने वाले प्रकृति से सम्पन्न केरल में अपनी अहिंसा यात्रा के साथ गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अब धीरे-धीरे केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम की बढ़ते जा रहे हैं, वैसे अब अरब सागर भी महातपस्वी के श्रीचरणों का स्पर्श पाने को निकट से निकटतम होता चला जा रहा है। ऐसे दृश्य को देख लोग सहसा ही कहते नजर आ रहे हैं कि अब अरब सागर के किनारे पर अध्यात्म जगत के महासागर का आगमन हो चुका है।  शुक्रवार को आचार्यश्री ने अपनी धवल सेना के साथ अलप्पुझा जिला मुख्यालय स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय से आचार्यश्री ने मंगल प्रस्थान किया। आज आसमान में बादलों की उपस्थिति ने सूर्य को अदृश्य बना रखा था, इसलिए लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। आचार्यश्री के कुछ किलोमीटर के विहार के बाद हल्की बूंदाबांदी भी आरम्भ हो गई। ऐसा लगा मानों प्रत्येक राज्यों की तरह केरल प्रदेश ने बादलों को श्रीचरणों को पखारने के लिए बादलों को भे...

मंत्री मुनि के सान्निध्य में आयोजित हुई प्रबुद्ध महिला शिखर सम्मेलन

Image
मंत्री मुनि के सान्निध्य में आयोजित हुई प्रबुद्ध महिला शिखर सम्मेलन कन्या सुरक्षा सर्किल का भी जयपुर में हुआ उद्घाटन अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा, महामंत्री श्रीमती नीलम सेठिया के अलावा अनेकों प्रबुद्ध गणमान्य महिलायें कार्यक्रम में थी उपस्थित 5 मार्च 2019, JTN, अभातेममं द्वारा निर्देशित प्रबुद्ध महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन तेममं जयपुर शहर द्वारा अणुविभा के महाप्रज्ञ सभागार में शासन स्तम्भ मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी लाडनूं एवं ज्ञानशाला के  आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री उदितकुमार जी के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आदर्शनगर के विधायक श्री रफीक खान,कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता श्रीमती अर्चना शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल थे। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा, महामंत्री श्रीमती नीलम सेठिया,अभातेमम ट्रस्टी, सदस्य के अलावा अनेकों प्रबुद्ध गणमान्य महिलायें उपस्थित रही। शासन स्तंभ मंत्री मुनिश्री ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि समाज में पुरुष और महिला दोनों रथ के दो पहियों के समान समान महत्व रखते हैं। यदि रथ क...