Posts

Showing posts from May, 2019

तेरापंथ विश्व भारती के न्यास की शुभारंभ संगोष्ठी का भव्य एवं गरिमामय समायोजन

Image
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट की प्रथम बैठक  संस्थापक मुख्य संरक्षक न्यासियों ने किए स्वर्णिम आलेख पर हस्ताक्षर आचार्यप्रवर ने कहा -'अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य, अतिमहत्त्वपूर्ण उत्साह' परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 12 मई 2019 जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की महत्त्वपूर्ण परियोजना तेरापंथ विश्व भारती के न्यास की शुभारंभ संगोष्ठी का भव्य एवं गरिमापूर्ण समायोजन हुआ। 'शुभ भविष्य है सामने' इस ध्येय वाक्य को केन्द्र में रखकर निर्मित तेरापंथ समाज की इस अतिमहत्त्वपूर्ण परियोजना को साकार रूप देने के लिए गठित जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट की इस शुभारंभ संगोष्ठी में तेरापंथ समाज के सौ से अधिक वरिष्ठ गणमान्य और उदारमना महानुभावों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस परियोजना की महत्ता को दर्शा रही है। मध्याह्न करीब सवा तीन बजे मंगल तिलक के द्वारा सभी संभागियों का सादर स्वागत किया गया। लगभग 3.50 बजे परम पूज्य आचार्यप्रवर के द्वारा उच्चरित मंगलपाठ से इस शुभारंभ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् सभी महानुभाव संगोष्ठी...