Posts

Showing posts from February, 2020

अहिंसा यात्रा का महाराष्ट्र प्रवेश पर समर्पित भावपूर्ण रचना

Image
महातपस्वी महाश्रमण की, गौरव गाथा गाऊं जी। नेमानन्दन रे चरणों में, नित उठ शीश झुकाऊँ जी।। लाल लाडलो झूमर कुल रो, शहर सरदार सुहावणों । राम भक्त हनुमान सरीखों, मुनि समेर मनभावणों । इंद्रधनुषी-एक मनीषी, सूरज री किरणां पाऊं जी ।। गुरुवर तुलसी री सेवा में, जीवन अर्पण है सारो । आर्य महाप्रज्ञ चरणां में, निष्ठा समर्पण है थांरो। वहीं दृष्टि हो-वहीं सृष्टि हो, यही कामना चाहूं जी ।। अहिंसा रो अभिनव उपक्रम, जन आंदोलन हितकारी । सुदूर प्रदेशां री पदयात्रा,  नवीन सरंचना उपकारी। गतिशीलता-कल्याणकारीता, जीवन शुभं बनाऊं जी।। वर्ग-वर्ण-जाती स्यूं उपरत, धर्म क्रांति रा द्वार खुल्या । जटिल समस्या प्रांतवाद री, मुख्य धारा स्यूं लोग जुड़या । अप्रतिकारी-जावां बलिहारी,  यहीं "भावना" भाऊं जी ।। (तर्ज: ब्याव-बीनणी बिलकुंरे म्हे तो.....) -  राजेन्द्र मुणोत, मुंबई 

महाराष्ट्र राज्य स्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह 26 फरवरी 2020 को महालक्ष्मी मंदिर की पवित्र धरा कोल्हापुर में

Image
महाराष्ट्र की उर्वरधरा पर महातपस्वी का महापदार्पण अगले तीन महीने तक अहिंसा यात्रा महाराष्ट्र राज्य में महाराष्ट्र राज्य स्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह 26 फरवरी 2020 को महालक्ष्मी मंदिर की पवित्र धरा कोल्हापुर में 9 नवंबर 2014 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले से शुरू हुई "सद्भावना, नैतिकता एवं नशामुक्ति" का संदेश देती हुए अहिंसा यात्रा भारत के 20 से अधिक राज्यों एवं नेपाल एवं भूटान की धरा पर अपना परचम फहराती हुई शौर्यभूमि महाराष्ट्र की ओर गतिमान है ।  महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर शहर में अहिंसा यात्रा का आगमन 24 फरवरी को निर्धारित है । त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 24 तारीख को पूज्य प्रवर अपनी धवल सेना के साथ महावीर भवन, प्रतिभा नगर पधारेंगे ।  वहीं भव्य रैली के साथ दिनांक 25 फरवरी को कोल्हापुर नगर प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित होगा ।  महाराष्ट्र राज्य में करीब 3 माह के विचरण हेतु आचार्य श्री महाश्रमण जी का मंगल प्रवेश भी होगा । इसी अवसर पर महाराष्ट्र राज्य स्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन महाश्रमण समवसरण, भक्तिपूजा नगर मंगळवार पेठ, कोल्हापुर शहर में...

जो शांत होता है, वह संत होता है -आचार्य श्री महाश्रमण

Image
मोहनीय कर्म को क्षीण कर शांति, शक्ति एवं वीतरागता से सम्पन्न बनने की दी प्रेरणा 19 फरवरी, 2020, हेब्बल, कर्नाटक, विश्व मैत्री के संदेश को जन जन तक पहुंचाते जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अहिंसा यात्रा प्रणेता पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ नरसिंहपुर से विहार कर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, हेब्बल पधारे । स्कूल में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए पूज्य प्रवर ने फरमाया कि हमारे जीवन मे शांति का बड़ा महत्व है । आदमी के पास सुविधाएं उपलब्ध है, पर शांति नहीं है , मन अशांत रहता है तो यह एक कमी की बात  हो सकती है । शास्त्रों में उल्लेखित श्लोक की व्याख्या करते हुए पूज्य आचार्य श्री ने फरमाया कि जो बुद्ध अतीत में हुए हैं और जो अनागत काल में होंगे, उन सब का आधार , प्रतिष्ठान शांति है । जैसे जीवों का आधार पृथ्वी होती है, वैसे ही बुद्धों का आधार शांति होती है । प्रश्न हो सकता है कि शांति कैसे आधार हो सकती है ? उत्तर मिला - बुद्धत्व, तीर्थंकरत्व, वितरागत्व शांति के बिना नहीं मिल सकता है । हमारी शांति का सम्बंध मोहनीय कर्म से है । His Holiness ...

आचार्य श्री महाश्रमण जी का राज्यस्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह 26 फरवरी 2020 को

Image
तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें पटधार आचार्य श्री महाश्रमण जी का राज्यस्तरीय नागरिक अभिनंदन समारोह 26 फरवरी 2020 को कोल्हापुर में होने जा रहा है। निवेदक : श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, कोल्हापुर

आचार्य तुलसी मार्ग का हुआ हावड़ा में भव्य लोकार्पण समारोह

Image
साध्वी श्री स्वर्णरेखा जी के सानिध्य में आयोजित हुआ लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम महासभा अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल के मंत्री सहित समाज के गणमान्य जन रहें उपस्थित साध्वी श्री स्वर्ण रेखा जी ठाणा - 4 के सानिध्य में उत्तर हावड़ा में सलकिया स्कूल रोड का नाम परिवर्तित होकर आचार्य तुलसी मार्ग हो गया। आचार्य तुलसी मार्ग के लोकार्पण समारोह में संस्था शिरोमणि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश गोयल, पश्चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री श्री अरूप राय, पश्चिम बंगाल के विधायक श्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, मुख्य वक्ता श्री कमल दुगड़, महासभा के मुख्य ट्रस्टी श्री भवँरलाल जी बैद , मुख्य पुलिस कमिश्नर श्री कुणाल अग्रवाल,  श्री धवल जैन, श्री गौतम चौधरी, कोलकाता सभा अध्यक्ष श्री बुधमल  लुनिया, सभा अध्यक्ष श्री जतन लाल पारख, सभा मंत्री श्री राकेश संचेती, श्री अमर चन्द दूगड़, श्री तेजकरण बोथरा, तेयुप के मंत्री श्री प्रवीण कुमार सिंघी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमतीं मंजू कोठारी आदि कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

156 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस

Image
संस्था शिरोमणि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा का शपथग्रहण "तेरापंथ के महाकुंभ मर्यादा महोत्सव" के तृतीय एवं महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ द्वारा महा महोत्सव की...महा कवरेज ... संस्था शिरोमणि जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की सत्र 2020-2022 हेतु नवीन टीम की घोषणा संस्था शिरोमणि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के वर्ष 2020-2022 कार्यकाल हेतु श्री सुरेश गोयल को अध्यक्ष एवं श्री रमेश सुतरिया को महामंत्री पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं । वर्ष 2020-22 हेतु चयनित संपूर्ण प्रबंधमण्डल सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं । अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं 📲 ABTYP JTN Live Update ●तेरापंथ के महाकुंभ मर्यादा महोत्सव का तीसरा दिन ●पूज्य गुरुदेव का मर्यादा समवसरण में पदार्पण "तेरापंथ के महाकुंभ मर्यादा महोत्सव" के तृतीय एवं महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ द्वारा महा महोत्सव की...महा कवरेज ... ● मर्यादा मह...