Posts

Showing posts from March, 2020

आचार्य श्री महाश्रमण ने किया 22 मार्च 5 बजे आध्यात्मिक संगान व जाप

Image
गुरुदेव पधारे द्वार पर, बना खुशनुमा वातावरण जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा जारी मैसेज के अनुसार भारत सरकार के आह्वान के अनुसार  सायं 5:00 बजे से पूर्व परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी आज अपने प्रवास स्थल के मुख्य द्वार पर पधारे। सम्मुखीन मैदान में अहिंसा यात्रा के सेवार्थी और स्टाफ पंक्तिबद्ध खड़े हो गए। आचार्य श्री ने ठीक 5:00 बजे से 'प्रभो तुम्हारे पावन पथ पर' गीत का संगान किया तो पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके साथ पूज्यप्रवर ने लगभग दो मिनट तक 'चइत्ता भारहं वासं' श्लोक का जपकर समस्त विश्व के लिए मंगल कामना की। अहिंसा यात्रा के सेवार्थियों विभिन्न कार्यों से जुड़े स्टाफ ने घंटी,थाली बजाकर तथा ॐ अर्हम के द्वारा देश के लिए सेवा देने वालों का आभार व्यक्त किया।                      

जैन स्मारक चुरू - संक्षिप्त जानकारी

Image
जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के पांच विशिष्ट महा तपस्वी मुनि जिनके नाम के प्रथम अक्षर से श्रीमद् जयाचार्य ने "ॐ अ .भी. रा .शि. को .नमः " विघ्न हरण मंत्र प्रदान किया  | जिस में से तीन महा तपस्वी  मुनि श्री भीम जी स्वामी ,मुनि श्री रामसुख जी ,मुनि श्री कोदर जी स्वामी, के समाधि स्थल चूरू में स्थित है साथ ही मुनि श्री गुल हजारी जी स्वामी, साध्वी श्री हरखू जी ,साध्वी श्री जड़ावा जी (आचार्य श्री डाल गणी के मांजी महाराज) की समाधि भी चूरू में है| आचार्य प्रवर ने महती कृपा कर इस स्थल को जैन स्मारक का नाम दिया है जैन स्मारक के बारे में अधिक जानकारी स्मारक के आधिकारिक फेसबुक ग्रुप पर प्राप्त की जा सकती है।  https://www.facebook.com/groups/2088461091455165/