Posts

Showing posts from November, 2020

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अलंकरण सम्मान समारोह

Image
हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ पूज्यप्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी की सानिध्य में अभातेयुप द्वारा युवा गौरव अलंकरण अविनाश जी नाहर, महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार अशोक जी बरमेचा, आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार मुकेश जी गुगलिया को प्रदान किया गया। युवा गौरव अलंकरण अविनाश जी नाहर महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार अशोक जी बरमेचा आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार मुकेश जी गुगलिया उन्हे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाई श्री प्रह्लाद मोदी, अभातेयुप अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी व आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र भंडारी ने गुरुदेव के समक्ष सम्मानित किया। समारोह में अभातेयुप अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी, महामंत्री श्री मनीष दफ्तरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित नाहटा, उपाध्यक्ष श्री महेश बाफना, सहमंत्री श्री अभिषेक पोकरणा, श्री अविनाश नाहर, श्री अशोक बरमेचा, श्री मुकेश गुगलिया व मुख्य अतिथि श्री प्रह्लाद मोदी ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।

राजनीति से जुड़े लोग नैतिकता, सच्चाई, ईमानदारी के सिद्धांत पर चलें - आचार्य महाश्रमण

Image
पूज्य प्रवर ने राजा प्रदेशी के कथानक का किया वर्णन भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे शांतिदूत के दर्शनार्थ   23 नवंबर, सोमवार, महाश्रमण वाटिका, शमशाबाद, हैदराबाद, तीर्थंकर के प्रतिनिधि जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जी ने आज कल्पतरू सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं को राजा प्रदेशी व्याख्यानमाला के अंतर्गत पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा- राजा प्रदेशी ने जब श्रमण केशी से कहा कि मैंने एक अपराधी के टुकड़े-टुकड़े करवा दिए फिर भी मुझे कहीं आत्मा नहीं दिखी। अगर होती तो दिख जाती। इसलिए ये आत्मा और जीव कुछ नहीं है। शरीर और आत्मा अलग-अलग नहीं एक ही है इससे मेरी मान्यता सिद्ध होती है। तब कुमारश्रमण केशी ने कहा राजन तुम मूढ हो, मूर्ख हो। राजा के पूछने पर कि आपने मुझे मूढ क्यों कहा केशी स्वामी बोले कि राजन एक व्यक्ति था उसे अरणी की लकड़ी से अग्नि उत्पन्न करने के लिए कहा गया। उसने लकड़ी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए पर अग्नि प्राप्त नहीं हुई। क्योंकि वह लकड़ी को मिलाकर घर्षण करने से उत्पन्न होती है। इसी प्रकार आत्मा को इस प्रकार कुछ काटकर ...

गायन, चित्रकला, भाषण और लेखन प्रतियोगिताओं का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन शीघ्र

Image
अणुव्रत आंदोलन द्वारा नई पीढ़ी के नव निर्माण की अनूठी पहल नई पीढ़ी में रचनात्मकता और सकारात्मकता के विकास को केन्द्र में रख कर अणुव्रत आन्दोलन की प्रतिनिधि संस्था अणुव्रत विश्व भारती द्वारा पूरे देश में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के नाम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गायन, चित्रकला, भाषण और कविता व निबन्ध लेखन जैसी रचनात्मक विधाओं में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में तीन वर्गों में कक्षा 3 से 12 तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शीघ्र ही वेबसाइट और ऐप लॉन्च किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इनमें से कुछ प्रतियोगिताएं पिछले 25 वर्षों से आयोजित की जा रही हैं लेकिन कोरोना जनित परिस्थितियों के चलते पहली बार इन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आयोजित किया जा रहा है। अणुविभा के अध्यक्ष श्री संचय जैन ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होंगी जिसमें बच्चे अपनी स्कूल के माध्यम से अथवा सीधे भी पंजीकरण करवा कर अपनी प्रविष्ठि अपलोड कर सकेंगे। प्रतियोगियों में बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग या लैंगिक भेदभाव के कक्षा 3 से 12 का कोई भी बच्चा भाग ले सकेगा और...