अणुविभा ने मनाया 41वाँ स्थापना दिवस
30 दिसंबर, अणुव्रत विश्व भारती राजसमन्द का 41वाँ स्थापना दिवस प्रेरणा और संकल्प के साथ आयोजित हुआ. कार्यक्रम का आयोजन अणुविभा के अध्यक्ष अविनाश नाहर की अध्यक्षता एवं डॉ. महेन्द्र कर्णावट के मुख्य आतिथ्य में हुआ. इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश बसन्तीलाल बाबेल, गणेश कच्छारा, सुरेश कावड़िया, अशोक डूंगरवाल एवं प्रदीपकुमार मीणा ने विशिष्ट आतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के स्नेह-मिलन एवं भाव अभिव्यक्ति के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अणुव्रत गीत से हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शिक्षाविद् सुरेश कावड़िया ने अपना प्रारम्भिक वक्तव्य देते हुए कहा कि संस्था के विकास में समर्पित प्रतिबद्ध क्षमतावान लोगों के साथ रहा। आचार्य तुलसी का आषीर्वाद व मोहनभाई का स्वप्न व परिश्रम अणुविभा के रूप में हम फलित होते हुए देख रहे हैं। सर्वोदय कार्यकर्ता जीतमल कच्छारा ने कहा कि अणुव्रत में सर्वधर्म समभाव निहित है। पूर्व न्यायाधीश डॉ बसन्तीलाल बाबेल ने नव मनोनीत अध्यक्ष अविनाश नाहर का स्वागत किया और कहा कि यह संस्थाअहिंसा व शान्ति के व्यापक कार्य हेतु एक सार्थक प्लेटफार्म है। डॉ. बाब...