जैन जयतु शासनम्’ कार्यक्रम में जैन धर्म के दो आचार्यों का आध्यात्मिक मिलन
स्वयं की आत्मा को बनाएं मित्र : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण नवकार मंत्र से चलता है जिन शासन : ज्योतिषाचार्य प्रणामसागरजी 15.12.2023, शुक्रवार, दादर (पूर्व), मुम्बई (महाराष्ट्र), जन-जन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाने वाले, जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले, मोक्ष प्राप्ति का साधन बताने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता की मंगल सन्निधि में दादर प्रवास के दूसरे दिन दिगम्बर सम्प्रदाय के ज्योतिषाचार्य प्रणाम सागरजी महाराज भी उपस्थित हुए। जैन सम्प्रदाय के दो आध्यात्मिक गुरुओं का आध्यात्मिक जन-जन को आह्लादित कराने वाला रहा। मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में दोनों आचार्यों ने उपस्थित श्रद्धालु जनता को पावन प्रेरणा भी प्रदान की व जैन एकता का मंगल संदेश प्रदान किया। शुक्रवार को प्रातःकाल श्री साउण्ड सिने स्टूडियो में बने वर्धमान समवसरण में आज ‘जैनम् जयतु शासनम्’ का समायोजन हुआ। इस जैन शासन के प्रभावक कार्यक्रम में उपस्थित जनता को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया में हर किस...