तेयुप गंगाशहर का युवा सम्मेलन 27 को


तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोज सेठिया के अनुसार सोमवार 27 जनवरी को आचार्य प्रवर के सान्निध्य में एक युवा सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसका विषय है 'समूह में कैसे रहें?Ó इस युवा सम्मेलन में गंगाशहर परिषद के युवकों के साथ बीकानेर, उदासर, भीनासर, नाल, देशनोक और नोखा के युवकों को भी आमंत्रित किया गया है। आचार्य प्रवर के प्रवचन के उपरान्त एक अन्य सत्र के माध्यम से भी संभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया के अनुसार सोमवार 27 जनवरी को प्रात: 7:51 बजे आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में चौरडिय़ा चौक में आचार्य महाप्रज्ञ स्तम्भ का भी लोकार्पण होगा। चौरडिय़ा परिवार के विमलसिंह के अनुसार इस संदर्भ में व्यापक तैयारियां की जा रही है। आचार्य प्रवर के चौरडिय़ा चौक में पदार्पण को देखते हुए मोहल्ले के लोगों में अपूर्व उत्साह दिखाई पड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस