अणुव्रत समिति एवं जमात-ए-इस्लामी के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त प्रेस कोंफ्रेस
जयपुर.अणुव्रत समिति एवं जमात-ए-इस्लामी के संयुक्त तत्वावधान में 'सामाजिक जीवन में चारित्रिक मूल्यों के महत्त्व ' विषय पर एक संयुक्त प्रेस कोंफ्रेस विधानसभा के पास स्थित होटल इंडियाना क्लासिक में आयोजित की गयी. इस प्रेस कोंफ्रेंस में राजस्थान के समस्त मीडिया, न्यूजपेपर्स , टेलीविजन चेनल्स के प्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे. प्रेस कोंफ्रेंस में समाज में गिरते हुए चारितिर्क स्तर, समाज में व्याप्त बुराइयों एवं उनसे होने वाले दुष्परिणामों पर अनेक बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे. कोंफ्रेंस में जमात-ए-इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर मोहम्मद सलीम, अणुव्रत समिति जयपुर के अध्यक्ष अजय नागौरी, मसीहा संस्थान के फादर श्री विजय पोल, अणुव्रत प्रवक्ता श्री जी.एल. नाहर आदि ने अपने विचार रखे.
.jpg)
Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :