अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का सिलीगुड़ी में आयोजन
सिलीगुड़ी. ०९ फर. जैतेस ब्यूरों. अभातेयुप के तत्वावधान में तेयुप सिलीगुड़ी द्वारा अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन साध्वी श्री प्रमिलाकुमारीजी के सान्निध्य में किया गया. जिस में नेपाल भूटान सहित १९ शाखाओ २५९ युवकों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र से हुआ . श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन हुआ .स्वागत व्यक्तव्य संदीप पारेख ने दिया . साध्वी चारुलता जी समनि संघ प्रज्ञा जी ने गीतिका का संगान किया. साध्वी आस्थाश्रीजी, समणी भावित प्रज्ञाजी ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया .
"जैन संस्कार अपनी पहचान" इस विषय पर साध्वी परम प्रभाजी एवं श्री कमल पुगलिया ने मुख्य वक्ता के रूप में युवको का मार्गदर्शन किया. अभातेयुप अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर, सहमंत्री सुरेन्द्र सेठिया , संगठन मंत्री अमित नाहटा, श्री बजरंग सेठिया, श्री संजय नाहटा, श्री पंकज डागा आदि ने कार्यशाला में अपने विचार रखे एवं अभातेयुप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :