अणुव्रत टेलेंट फेयर प्रतियोगिता फायनल आयोजित


मुंबई। 25 अप्रैल।अणुव्रत टेलेंट फेयर प्रतियोगिता का फायनल महाप्रज्ञ विद्या स्कूल कालबादेवी में रखा गया। जिसमे बच्चो ने विविध प्रतियोगिता में भाग लिया। नृत्य, नाट्य, विचित्र वेषभूषा के माध्यम से नशमुक्ति, प्रकृति की सुरक्षा, अणुव्रत की नियमो जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यकर्म में अणुव्रत महासमिति अध्यक्ष श्री डालचन्दजी कोठारी, तेरापंथ सभा मुंबई के अध्यक्ष विनोदजी
कच्छारा, मंत्री निर्मलजी कुमठ, अणुव्रत समिति अध्यक्ष गणपतजी डागलिया, मंत्री महेशजी बाफना, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष माणकजी धींग, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा कांता तातेड मंत्री रचना हिरन, अणुव्रत समिति मुंबई महिला प्रकोष्ठ संयोजिका कांता सोनी के साथ विभिन्न उपसमिति संयोजक सहसंयोजक, प्रतियोगिता के संयोजक चिराग डागलिया, नितेश धाकड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल सञ्चालन अनुव्रत समिति कोश्ध्यक्ष दिनेश जी धाकड ने किया। रिपोर्ट: करुणा कोठारी।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस