तपस्वीयों को आशीर्वर देने महातपस्वी पधारें सिरसा
सिरसा। 29 अप्रैल। जैतेन्यू। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमणजी के आगमन पर भव्य
जुलुस के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। दिल्ली पुल पर बाईपास मार्ग पर स्वागत
द्वार बनाया गया है, जहां से आज सुबह पुज्यप्रवर ने सिरसा में प्रवेश किया। सबसे पहले
पूज्यप्रवर मंगलम रिसोर्ट पधारें और सुबह 10 बजे राम कालोनी में अणुव्रत महासमिति
के संगठन मंत्री श्री मक्खनलाल गोयल के आवास पर आचार्य प्रवर का नागरिक अभिनंदन
समारोह किया गया। संघ गायक अमित सिंघी द्वारा हरियाणवी लोकगीत शैली में स्वागत
गीतिका महिला मंडल कन्या मंडल द्वारा अभिनंदन गीतिका का संघान किया गया।
श्री मक्खनलाल गोयल, पूर्व विधायक गणेशीलालजी, आदि ने स्वागत उदगार व्यक्त किये।
रात्रि 8 बजे इसी स्थल पर आचार्य महाश्रमण जी मंगल प्रवचन करेंगे।

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :