लोकतंत्र की मजबूती में चरित्र निर्माण की भूमिका अहम : साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी

रतनगढ़। साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी ने कहा कि देश की राजनीति से अब नीति गायब हो गई है। केवल राज रह गया है। वे मंगलवार की सुबह गोलछा ज्ञान मंदिर में प्रवचन दे रही थीं।
साध्वी प्रमुखाश्री ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए जरूरी है अच्छा प्रतिनिधि और अच्छे प्रतिनिधित्व के लिए जरूरी है कि हम मतदान सोच-समझकर करें। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अच्छे चरित्र एवं संस्कार का होना बहुत जरूरी है और संस्कारों का निर्माण अगर बचपन से ही हो, तो वे जीवन भर काम आते हैं। विधायक श्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि संतों का सान्निध्य पूर्व कर्मों के फल से मिलता है। वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि पुण्य का उदय होने पर ही संतों के दर्शन होते हैं। कार्यक्रम को साध्वी श्री कल्पलताजी ने भी संबोधित किया। महिला मंडल की श्रीमती विमलादेवी बोथरा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन महिला मंडल की मंत्री श्रीमती संतोष आंचलिया ने किया। साध्वी श्री कनकप्रभाजी राजलदेसर से विहार कर मंगलवार को रतनगढ़ पहुंची।
बुधवार सुबह वे चूरू के लिए विहार करेंगी। तेरापंथ सभा के मंत्री कमलसिंह बैद ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजयसिंह आंचलिया, कमल दूगड़, विजयसिंह दुगड़, प्रतापमल बैद, सुभाष बैद, राजकुमार बैद, विजयसिंह भुतैडिय़ा, पन्नालाल चौरडिय़ा, कमलसिंह बैद, महावीरप्रसाद सेवदा, सोहनलाल बैद, ओमप्रकाश इंदौरिया, भगवानदास सोनी, शंकरलाल शर्मा, शंकरलाल सांखोलिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
01/04/2014

Comments

Post a Comment

Leave your valuable comments about this here :

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस