Posts

Showing posts from May, 2014

ह्रदय के हार आचार्य महाश्रमणजी का देश के दिल दिल्ली पधारने पर भव्य स्वागत

Image
दिल्ली , 03 जून 2014 परम पूज्य  आचार्य श्री महाश्रमणजी भीषण गर्मी में राजस्थान से पंजाब और हरियाणा के गांवों की पदयात्रा करते हुए भारत की राजधानी दिल्ली नगरी में पधार गए हैं आचार्य श्री आचार्यपद पर आरूढ़ होने के बाद विशाल संघ के साथ पहली वार राजधानी में पधारे है। आचार्यश्री महाश्रमणजी आचार्य श्री तुलसी और आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के उत्तराधिकारी हैं समता और जितेन्द्रियता के मूर्त्त रूप है। आचार्य श्री महाश्रमण जी शिक्षा, व्यापार, राजनीति, प्रशासन आदि सभी क्षेत्रों में साम्प्रदायिक सदभाव नैतिक जागरण का सन्देश प्रदान करेंगे। दिनांक 8 जून को तालकटोरा स्टेडियम में आचार्य श्री का नागरिक अभिनन्दन होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री दिल्ली के सांसद व तीनों महापौर भाग लेंगे दिल्ली नगर की सीमा में प्रवेश के अवसर पर लगभग 7 हजार श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद सदस्य श्री प्रवेश वर्मा सैकड़ो समाजिक कार्यकर्ता व मुस्लिम समुदाय के लोग भी उपस्थित थे। नांगलोई, नफजगढ सीमा पर युवा जैन आचार्य का भावभीना स्वागत लोकसभा के सांसद प्रवेश वर्मा ने किया। साम्प्रदायिक सौहार्द ...

तेरापंथ किशोर मंडल का ९ वां राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्‌ के तत्वावधान में किशोर मण्डल का 9वां राष्ट्रीय अधिवेशन ''आओ ग्रहण करें'' दिनांक 25 एवं 26 मई 2014 को हरियाणा के रोहतक में आचार्य श्री महाश्रमण के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में लगभग 40 किशोर मण्डल के 200 सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्‌ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर के नेतृत्व में हुआ। उदघाटन सत्र: अधिवेशन का उद्घाटन सत्र अग्रवाल ओडिटोरियम में परम् पूज्य गुरूदेव आचार्य श्री महाश्रमण के पावन सानिध्य में 25 मई प्रातः 9.15 बजे प्रारम्भ हुआ। गुरूदेव ने किशारों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आज के किशोर कल का भविष्य है। उन्हें अपने कार्य के साथ-साथ धर्म की भी आराधना करनी चाहिए। किशोरों को एकदम अभय होकर अपने कार्यों का सजगता पूर्ण करना चाहिए। गुरूदेव ने सभी किशोरों को अच्छा कार्य करते हुए उनके जीवन में उत्तरोतर विकास हो ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पूर्व मंत्री मुनि प्रवर एवं साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा ने भी किशोरों को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। इस सत्र में राष...

नशा नाश का द्वार है: साध्वी सुमनश्रीजी

Image
अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैदियों ने लिए नशामुक्ति के संकल्प  जोधपुर। 25 मई। 'जीवन में अपराध की पृष्ठभूमि में नशा या व्यसन है। व्यक्ति नशे की लत में पड़कर अपराधी बनने की ओर कदम बढाता है। अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य श्री तुलसी ने अणुव्रत के माध्यम से आचार संहिता के अंतर्गत मानवीय एकता तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन का महनीय कार्य किया। वर्तमान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी उसी तरह अहिंसा यात्रा के माध्यम से व्यसन मुक्ति का सन्देश दे रहे हैं।  देश भर में हजारों कि.मी. की यात्रा कर लोगों को नशा नही करने का संकल्प करवा कर मानव सेवा का बहुत महनीय कार्य कर रहे हैं।' उक्त विचार साध्वीश्री सुमनश्रीजी ने जोधपुर सेंट्रल जेल के संस्कार हॉल में समुपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए रखें। साध्वी श्री ने सभी कैदियों को नशामुक्त होने का संकल्प करवाया। इस अवसर पर साध्वीश्री सुरेखाजी ने प्रायोगिक प्रयोग करवा कर सुधार गृह में कैदियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अणुव्रत महासमिति के महामंत्री श्री मर्यादाकुमार कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता के नियमों की व्य...

आचार्य महाश्रमणजी के द्विदिवसीय रोहतक प्रवास पर विविध आयोजन

Image
25 मई 2014 रोहतक  : जैन तेरापंथ न्यूज़  जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ का दो दिवसीय विशेष आयोजन  अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के शताब्दी वर्ष पर अणुव्रत की गूंज रोहतक में भी सुनाई देगी। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ की ओर से रोहतक में २५ मई से दो दिवसीय विशेष आयोजन रखा ग या है, जिसमें तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युवा मनीषी आचार्य श्री महाश्रमणजी एवं महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी अपनी धवल सेना के साथ रोहतक में पधारेंगी। इस मौके पर स्वागत यात्रा, प्रवचन, तेरापंथ किशोर मंडल का ९वां राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथी युवक परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संगोष्ठी होगी। आचार्य श्री महाश्रमण राजस्थान,पंजाब के बाद हरियाणा की पद यात्रा पर हैं। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य आचार्य तुलसी के अणुव्रत यानी नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करना है। इस मौके पर तेरापंथ किशोर मंडल का ९वां राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से किशोर उम्र के लगभग २५० बच्चे शामिल होंगे। इस दौरान उनसे व्यक्ति...

किशोर मंडल अधिवेश :भावी पीढ़ी के निर्माण का सशक्त प्रयास

Image
23/05/2014 रोहतक, जैन तेरापंथ न्यूज आचार्य श्री महाश्रमण जी के आगमन को लेकर जनता कालोनी स्थित जैन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मुनि श्री जंयत कु मार जी ने कहा कि रोहतक में 25 मई को आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में सम्पूर्ण देश से पहुचंने वाले जैन किशोरों का सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में आचार्य महाश्रमण भावी पीढी को संस्कारी बनाने के साथ आने वाले भविष्य को भ्रष्टाचार एंव अपराध मुक्त बनाने का सन्देश देगें। भावी पीढी का संस्कारी बनना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। उन्होने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। उन्होने चुनावों से पहले भ्रष्टाचार ,नक्सलवाद , साम्प्रदायिकवाद और प्रांतवाद से मुक्त भारत के निर्माण की बात कही। सरकार बनने के साथ इस कथन को पूरा करना है तो मोदी जी भावी पीढी को संस्कारी बनाने के कार्यक्रमों को सरकारी स्वर पर लागू करे जिससे देश का भविष्य उज्जवल बन सकें। केवल आर्थिक दृष्टि से सुधार करना व नौकरी बांट देने मात्र से ये अपराध रोके नही जा सकेंगें दूरदृष्टि के साथ नऐ पीएम को ध्यान देना होगा। मुनि श्री ने कहा कि 25 मई को प्रात आठ बजे आचार्य श्र...

जगह जगह अणुव्रत की गूंज : कटक

22/05/2014 Jain Terapanth News.  कटक : आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी समारोह समिति की तरफ से आयोजित अणुव्रत संकल्प यात्रा का शुक्रवार को कटक आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कटक काठगड़ा साही तेरापंथ भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या समणी ज्योतिप्रज्ञा ने   बताया कि श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथी युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल व अणुव्रत समिति की तरफ से इस यात्रा को ओडिशा में सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य तुलसी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे भारत के अलावा नेपाल व भूटान आदि देशों में भी अणुव्रत और आचार्य तुलसी के बारे में जन-जन को जानकारी देने के उद्देश्य से अणुव्रत संकल्प यात्रा चल रही है। ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई यह यात्रा कटक में शुक्रवार को पहुंची। सुबह नौ बजे तेरापंथ भवन, काठगड़ा साही में समणी मानसप्रज्ञा जी का स्वागत किया गया। शाम को शहीद भवन से एक विशाल अणुव्रत रैली निकाली गई। यह रैली माणिक घोष बाजार, बालू बाजार, नयासड़क, चौधरी बाजार चौक, गौरीशंकर पा...

शहरवासीओं दी अणुव्रत के छोटे छोटे संकल्पों को ग्रहण करने की शिक्षा

Image
जैन तेरापंथ न्यूज, भिवानी 22/5/2014 l  मंगल पाठ के साथ आचार्यश्री का काफिला भिवानी से दिल्ली की और रवाना l  अपने एक दिवसीय प्रवास को सम्पन्न करके आचार्य श्री महाश्रमणजी ने प्रेक्षा विहा र से गुरुवार को प्रस्थान कर दिया। गुरुवार को प्रात:कालीन वृहद मंगल पाठ के बाद आचार्य श्री महाश्रमण जी की धवल सेना का काफिला अणुव्रत के उदघोष लगाता हुआ घंटाघर चौक के रास्ते दिल्ली की तरफ प्रस्थान कर गया। रास्ते में अपने अनुयायियों के प्रतिष्ठानों पर उन्होंने मंगल पाठ सुनाकर आशीर्वाद दिया।  पूर्व मंत्री रामभजन अग्रवाल मार्ग का लोकार्पण के अवसर पर पूज्य प्रवर मंगल पाठ सुनाते हुए  रास्ते में पडऩे वाले दुकानदारों एवं खेतों में किसानों ने भी आचार्य प्रवर के चरण स्पर्श करके मंगल आशीर्वाद लिया। गौरतलब होगा कि आचार्य श्री महाश्रमणजी अपने घोषित दिल्ली चातुर्मास के लिए विहार कर रहे है और रास्ते में पडऩे वाले गांव में किसानों तथा ग्रामीणों को व्यसन मुक्त करने व अहिंसा यात्रा के बारे में जागृत कर रहे हैं। आचार्य श्री ने कहा कि -" हर मानव को अपने सामथ्र्य अनुसार जरूरतमंद की सेवा क...

Terapanth Maryada Geet

Image

Books of Acharya Shree Mahapragya

Image
Name of BookResources 1 Anekanta: The Third Eye Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 2 Quest for Truth Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 3 Sounds of Silence Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 4 Every Day Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 5 Why Meditate? Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 6 Jainism: Ethics and Morality Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 7 Jainism and Its Philosophical Foundations Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 8 Towards Inner Harmony Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 9 New Man New World Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 10Steering the wheel of dhamma: A Biography of Acharya Sri Tulsi Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 11 The Mirror of The Self Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 12 Jeevan Vigyan A Resove to Build a Healthy Society Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 13 The Science of Living Jain Vishva Bharati/Adarsh Sahitya Sangh 14 Thought at Sunrise Jain Vishva Bhar...

तेयुप इचलकरंजी द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान

Image
इचलकरंजी. १४ मई . आचार्य श्री महाश्रमणजी के ४१ वें दीक्षा दिवस (युवा दिवस) के उपलक्ष में तेयुप इचलकरंजी द्वारा "कैन्सर जागरूकता अभियान" का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ . स्नेहल मिठारे  ने कैंसर के विभिन्न प्रकार, मसलन प्रोस्टेट कैन्सर, ब्लड कैन्सर, स्कीन कैंसर, स्तन कैंसर आदि, उनके लक्षण एवं उससे बचने के उपायों की विवेचना कि. उन्होंने बताया कि मांसाहार, तम्बाखू आदि नशीले पदार्थो का सेवन, जंक फ़ूड, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाईयों का सेवन, स्तनपान से परहेज आदि कारणों से कैंसर की सम्भावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि शरीर में होने वाले बदलाव जैसे कि  वजन का एकदम बढना या घटना, गांठे होना आदि को अनदेखा नहीं करना चाहिए एवं प्रति वर्ष कम से कम एक बार जांच करवाई जाएं तो कैंसर का निदान शीघ्र संभव हो सकता है. इससे पूर्व महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. तेयुप भजन मंडली द्वारा विजय गीत का संगान किया गया. तेयुप उपाध्यक्ष संजय वैदमेहता ने श्रावक निष्ठा पत्र  का वाचन किया. तेयुप अध्यक्ष पंकज जोगड़  ने स्वागत वक्त...

राष्ट्र वही सबल होता हे, जिसकी तरुणाई सबल हो : साध्वी श्री कनक श्री

Image
राष्ट्र वही सबल होता हे, जिसकी तरुणाई सबल हो : साध्वी श्री कनक श्री । उदयपुर ,13 मई, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत आचार्य श्री महाश्रमण दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित "युवा दिवस" को कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में आयोजित किया गया । इसी श्रंखला में स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद् उदयपुर ने GBH अमेरिकन हॉस्पिटल के सभागार में विदुषी साध्वी श्री कनक श्री जी के सानिध्य में तथा अमेरिकन हॉस्पिटल के चेयरमेन  एंव अमेरिका के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्ति जैन के मुख्य आतिथ्य में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे साध्वी श्री कनक श्री जी ने अपने आशीर्वचन में कहा की वह समाज अच्छा व् शक्तिशाली होता हे , जिसके युवा सकारात्मक सोच के साथ गतिशील होते हे ।राष्ट्र वही सबल होता हे जिसकी तरुणाई सबल हो । तरुणाई वही श्रेष्ट होती हे जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए के लिए प्राण तक न्योछावर कर दे ।युवा वह हे जो निरंतर त्याग ,सेवा तथा सद्कर्म से अपनी जवानी को अर्थवान बनाता हैं । मुख्य वक्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गरिमा मेहता ने अपने वक्...

पूज्य प्रवर से आशीर्वाद लेने पहुंची शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल

Image
हमें अपनी इच्छाओं का परिसीमन करना होगा : सावित्री जिंदल पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी से आशीर्वाद लेने पहुंची शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि जैन समाज सदैव से ही दानी, परमार्थी और परसेवी रहा है लेकिन तब भी आचार्यश्री ज़ी से  प्रेरणा पाकर हमें अपनी इच्छाओं का परिसीमन करना होगा। गरीबी और अभाव के कारण कोई भी बच्चा निराश और मायूस न हो और साथ ही शिक्षा प्राप्त करने की अपनी अभिलाषा को पूरी न कर पाए, ऐसी स्थिति कहीं न रहे इसके लिए सभी को संकल्पबद्ध होना पड़ेगा। आचार्य श्री से हमें उनकी वाणी, सादगी, गुण, तपस्या और दिनचर्या से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। आचार्य श्री स्वयं अपनी अहिंसा यात्रा के माध्यम से अपने भक्तों के पास पहुंच उन्हें सार्थक जीवन जीने की राह बता रहे हैं।  हिसार, 13 मई 2014 जैन तेरापंथ न्यूज देवेंद्र डागा   पूज्य प्रवर के दर्शनार्थ आये सांसद श्री नविन जिंदल व्  हरियाणा जनहित पार्टी के श्री कुलदीप बिश्नोई आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ श्री नविन जिंदल ,हिसार (हरियाणा) आचार्य श्री महाश्रमण जी  की सेवा-उप...

नशामुक्त युवा पीढी स्वस्थ राष्ट्र का आधार : साध्वी कंचनप्रभाजी

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं आचार्य महाश्रमणजी के दीक्षा दिवस "युवा दिवस" के उपलक्ष में तेयुप बैंगलोर द्वारा कैंसर जागरूकता सेमीनार का आयोजन साध्वीश्री कंचनप्रभा जी के सानिध्य में श्री ललितजी आच्छा के निवास स्थान पर किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रज्ञा संगीत सुधा की सुरीली प्रस्तुति के साथ हुआ. अध्यक्ष दीपक गोठी ने स्वागत वक्तव्य करते हुए अभियान के बारे में जानकारी दी. साध्वी श्रे कंचनप्रभा जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार है, यह भारत की अधाय्त्मिक परम्परा की पहचान है. साध्वीश्री ने बालक मोहन से आचार्य महाश्रमण तक की यात्रा के बारे में बताया. साध्वी श्री ने तेयुप के उपक्रमों की प्रशंसा करते हुए फरमाया कि हमें गौरव है कि हमारी युवा पीढी नशे एवं उसके दुष्परिणामों से दूर है.  अभातेयुप समिति सदस्य श्री पवन मांडोत  ने कैंसर के कारणों, लक्षणों आदि को सरल भाषा में समझाते हुए तम्बाकू, शराब आदि से दूर रहने को कहा. श्री रोहित कोठारे ने बताया कि अत्याधिक थकान, वजन एवं भूख में कमी आदि कैंसर को उजागर करते है. इसकी रोकथाम हे...

हिसार में आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा श्रेणी आरोहण व् दीक्षा समारोह

Image
हिसार में आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा श्रेणी आरोहण व् दीक्षा समारोह  परम पवन यशस्वी आचार्य  श्री महाश्रमण जी ने समणी चिन्मय प्रज्ञा जी का श्रेणी आरोहण कर व् मुमुक्षु बहन मीनाक्षी को साध्वी दीक्षा प्रदान की । समणी चिन्मय प्रज्ञा जी बनी साध्वी चिन्मय यशा व् मुमुक्षु मीनाक्षी बनी साध्वी मंदार यशा  । इससे पूर्व  दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु मीनाक्षी की शोभा यात्रा कटला रामलीला के मैदान से शुरू होकर खजांचियान बाजार, गांधी चौक, मोती बाजार, नागोरी गेट, पारिजात चौक से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। शोभा यात्रा में झांकियां भी शामिल थीं। सैकड़ों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।   हिसार  13/05/2014  देवेन्द्र डागा

पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणज़ी का 41वां दीक्षा दिवस समारोह युवा दिवस के रूप में मनाया गया

Image
 पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणज़ी का 41वां  दीक्षा दिवस समारोह युवा दिवस के रूप में मनाया गया पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणज़ी एवं साध्वी प्रमुखा श्रीं कनकप्रभाजी व मंत्री मुनि सुमेरमलजी लाडऩू ने अपने हिसार प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को अग्रसेन भवन में समाज के लोगों को संबोधित किया। समारोह के दौरान पूज्य प्रवर आचार्य श्री  महाश्रमणज़ी का 41वां दीक्षा दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रवचन के दौरान पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणज़ी ने फ़रमाया कि इस दुनिया में वो मनुष्य सौभाग्शाली होता हैं, जो आध्यात्मिक साधना के लिए घर से निष्क्रमण होते हैं। उसमें से एक मैं भी शामिल हूं। मुझे भी साधना का मौका मिला। मुझे ही नहीं और जितने भी साधु साध्वियां हैं, उन सभी को साधना करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि वे आचार्य तुलसी की आज्ञानुसार सरदार शहर में मुनि सुमेरमल के हाथों दीक्षित हुए। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं अपने आप को जितना जानता है, उतना और कोई दूसरा उसको नहीं जान सकता। जीवन में व्यक्ति के साथ मोह जुड़ जाता है तो योग अशुभ बन जाता है और मोह स...

आचार्य महाश्रमण अभिवन्दना समारोह एवं कैन्सर जागरूकता अभियान का आयोजन

Image
कोप्पल.११ मई.जै.ते.न्यूज. आचार्य महाश्रमण के ४१ वें दीक्षा दिवस एवं अभातेयुप के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में साध्वी काव्य्लताजी के सान्निध्य में आचार्य महाश्रमण अभिवन्दना समारोह एवं कैन्सर जागरूकता अभियान का आयोजन तेयुप कोप्पल द्वारा किया गया. इस अवसर पर पाथेय प्रदान करते हुए साध्वी श्री काव्यलताजी ने फरमाया कि- संयम जीवन की निर्मल साधना, विवेक सौष्ठव, आगमों का तल्सपर्शी अध्ययन, बहुश्रुतता, सहनशीलता, धीरता, अप्रमत्तता, अनुशासननिष्ठां आदि विवध विशेषताओं के धनी आचार्य महाश्रमण का दीक्षा दिवस पुरे धर्मसंघ में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. अनुकम्पा से अनुप्राणित आचार्य महाश्रमण ने पुरी मानव जाति को नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण एवं नशा मुक्त जीवन जीने की राह दिखाई है. कैंसर जागरूकता अभियान की चर्चा करते हुए साध्वीश्री काव्यलताजी ने फरमाया कि- जीवनशैली की अस्त व्यस्तता ने व्यक्ति को अनेकानेक बीमारियों से ग्रसित कर दिया है. आचार्य महाश्रमण व्यक्ति को अच्छा एवं सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा देते है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभातेयुप के महामंत्री श्री हनुमान लुन्कड़ ने ...

अनुकंपा की चेतना का विकास ही यात्रा का लक्ष्य : आचार्य श्री महाश्रमणजी

Image
विनम्रता की प्रतिमूर्ति :  आचार्य श्री महाश्रमणजी  पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी और श्रद्धेय मंत्री मुनि प्रवर का हरियाणा के हिसार में मिलन हुआ  । यह क्षण अदभुत व् अविस्मर्णीय था  । अपने दीक्षा प्रदाता मंत्री मुनि श्री को स्वयं गुरुदेव ने वंदना की  । ऐसे महान, महातपस्वी, विन्रम गुरु को पाकर हम सब धन्य है  ।  हिसार, 12 मई 2014 जैन तेरापंथ न्यूज देवेंद्र डागा   अनुकंपा की चेतना का विकास ही यात्रा का लक्ष्य : आचार्य श्री महाश्रमणजी  पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अहिंसा यात्रा के प्रमुख चार सूत्रों की चर्चा करते हुए कहा  कि हर संप्रदाय में आपसी सामंजस्य हो, हर व्यक्ति नशा मुक्त जीवन जीएं, कन्या भ्रूण हत्या का समग्र विरोध हो और यथा संभव ईमानदारी का हर व्यक्ति पालन करें ताकि उसमें नैतिक मूल्यों का समावेश हो। यदि ऐसा हुआ तो फिर सारी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। यह विचार जैन तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी ने रविवार को गांव न्योली कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अप...

तेयुप विराटनगर द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित

Image
आज दिनांक 10 मई 2014 को तेरापंथ युवक परिषद् बिराटनगर ( नेपाल ) द्वारा  आचार्य श्री तुलसी जन्मशती वर्ष की महत्वपूर्ण परियोजना एवं परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के जन्म, दीक्षा एवं पदाभिषेक दिवस के पावन अवसर पर अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र दुगड़ की अध्यक्षता में " विराट अभिनव सामायिक " एवं "केंसर जागरूकता अभियान " सेमिनार का शुभारम्भ कार्यक्रम रखा गया। प्रथम चरण में विराट अभिनव सामायिक के संयोजक श्री हेमंत पुगलिया ने सभी का स्वागत किया एवं अभिनव सामायिक ते. म. म. की श्रीमती नलिनी सेठिया ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से संपन्न करवाई। द्वितीय चरण में डा. दीपेन्द्र नौलखा ने कैंसर- प्रकार / लक्षण / देखभाल एवं उपचार आदि के बारे में जानकारी करवाते हुए प्रोजेक्टर के द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा तैयार कैंसर जागरूकता अभियान के विडियो क्लिप को प्रदर्शित किया, इससे पहले इस कार्यक्रम के संयोजक श्री शैलेष सेठिया ने इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में तेयुप का. का. सदस्य श्री शेरसिंह दुगड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया, उक्त कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी स...

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 50, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 38, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 30, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 45, Prastuti : Amritvani

Image

जैन तेरापंथ न्यूज़ पर लघु फिल्म

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 29, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 31, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 10, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 27, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 35, Prastuti : Amritvani

Image

Aacharya Shree Mahashraman Ji ki Prerak Kathaye Part - 23, Prastuti : Amritvani

Image