जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का 26वां स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया
अतिथियों ने स्मारिका का किया विमोचन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी हुआ सम्मान Jain Vishwa Bharti University Celebrating 26th Anniversary at Ladnun In the Pious Presence of Muni Shri Vimal Kumar ji & Sadhvi Shri Ujjwal Prabhaji and Vice Chancellor Samni Charitra Prgya Ji . जैनविश्वभारती संस्थान (मान्य-विश्वविद्यालय) का 26 वां स्थापना दिवस समारोह एवं रजत जयंती वर्ष समारोह का समापन समारोह सुधर्मा सभा में रविवार को मुनि श्री विमलकुमारजी , रैवासा धाम पीठाधीश्वर जगदगुरू डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज ख्वाजा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद खान के सान्निध्य में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा रोजगार के लिए जरूरी है , लेकिन अगर शिक्षा केवल रोजगार के लिए ही मिलने लगे तो यह ठीक नहीं है। शिक्षा से जीवन मूल्यों का ज्ञान अगर नहीं हो पाता है तो वह केवल भौतिक ता फैलाएगी और नैतिकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हिंसा एवं अमानवीयता बढ़ी है जो देश की अस्म...










Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :