आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में विवेक ओबेरॉय के हाथों MBDD II का बैनर अनावरण

दिल्ली। 28 जुलाई 2014। आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में फिल्म अभिनेता विवेक ऑबेराय के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर द्वारा ‘मेगा ब्लड डॉनेशन’’ के बैनर का लोकार्पण किया गया। श्री विवेक ओबेरॉय ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि- मैंने कुछ दिनों पूर्व ही पहली बार पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन किए थे और अब बार बार आने का मन करता है।

इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर, अणुव्रत महासमिति महामंत्री एवं अभातेयुप सलाहकार (मीडिया) श्री मर्यादाकुमार कोठारी, अभातेयुप पूर्व अध्यक्ष एवं सलाहकार (हॉस्टल परियोजना) श्री गौतमचंद डागा,  कोषाध्यक्ष एवं MBDD II के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री विमल कटारिया, सहमंत्री श्री संजय जैन, MBDD II के राष्ट्रीय संयोजक श्री हितेश भांडिया, अभातेमम अध्यक्षा सूरजदेवी बरडिया, दिल्ली प्रवास व्यवस्था समिति अधयक्ष श्री कन्हैयालाल पटावरी, पंजाब लधु उद्योग मंडल के वाइस चेयरमैन श्री सुखविंदर सिंह एवं दिल्ली तेयुप टीम के युवा उपस्थित थे।
रिपोर्ट: रिशभ जैन, संजय वैदमेहता, प्रस्तुति: जैन तेरापंथ न्यूज दिल्ली टीम।

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस