ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव संपन्न
दिनांक २४-०८-२०१४
बेल्लारी तेरापंथ भवन में मुमुक्षु धरती, निकिता,शालिनी वह मिलन के सनिध्य में रात्री कालीन ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रखा गया। जिसमे ज्ञानशाला के बच्चो ने कव्वाली, नाटक और गायन की प्रस्तुति दी। छोटे छोटे बच्चो ने भी भाग लिया और उन्होंने सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन शर्मीला छाजेड ने किया। ज्ञानशाला की प्रशिक्षका शर्मीला छाजेड, सरोज खिवेसरा, डिंपल कोठारी, प्रेमलता छाजेड, शांती सालेचा ने गीतिका की प्रस्तुति दी।
ज्ञानशाला के संयोजक कमल छाजेड ने ज्ञानशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी, बच्चे ज्ञानशाला में क्या सीखते है और उनको क्या पढाया जाता है।
ज्ञानशाला के कही बच्चौ ने जैन विद्या परीक्षा में भाग लिया है।
मुमुक्षु धरती ने कहा की यहाँ के ज्ञानशाला के बच्चो ने बहुत सुन्दर तरह से प्रैक्टिस करवाई गयी है, और उनकी प्रस्तुति अच्छी थी। और जो बच्चो को नहीं भेज रहे है, उनको ज्ञानशाला भेजने के लिए जिक्र किया।
अंकित खिवेसरा,
JTN Pratinidhi,
बेल्लारी






Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :