तेयुप सूरत द्वारा गुजरात स्तरीय किशोर मंडल कार्यशाला

Gujarat State Level "Kishore Mandal  Sammelan" at Surat, Gujarat.


सूरत। 12 अक्तूबर। साध्वी श्री सुदार्शनाजी के सान्निध्य में गुजरात स्तरीय किशोर मंडल कार्यशाला "हमारी संस्कृति-हमारी धरोहर" का उद्घाटन अभातेयुप के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने बैनर अनावरण कर किया। उन्होंने कार्यशाला के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। इससे पूर्व गुजरात भर से आये हुए लगभग 250 किशोर संभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।तेरापंथ सभा सूरत के मंत्री श्री जीतेन्द्र तलेसरा ने स्वागत भाषण दिया।केन्द्रीय संयोजक श्री मुकेश गुगलिया ने किशोरों को संस्कारों को धरोहर के रूप में समाहित करने का आह्वान किया। अभातेयुप के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र मांडोतर ने किशोरों को सफल बनने के गुर बताये। साध्वी श्री लक्षित प्रभाजी ने संस्कार निर्माण विषय पर किशोरों को उद्भोधन दिया।साध्वी श्री सुदर्शनाश्रीजी ने किशोरों को हमारें संस्कारों को जीने का आह्वान किया। उपस्थित सभी किशोरों एवं युवकों ने आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। उद्घाटन सत्र का सञ्चालन तेयुप सूरत के पूर्व अध्यक्ष अनुराग कोठारी एवं किशोर मंडल सूरत के संयोजक जैनिश चोरडिया ने किया।

दूसरा सत्र : तेयुप सूरत द्वारा आयोजित गुजरात स्तरीय कार्यशाला के दुसरे सत्र में मोटिवेटर जय छायरा ने किशोरों को चार "म" महावीर मैडिटेशन मैथमेटिक्स और म्यूजिक विषय पर अपना वक्तव्य दिया।किशोर मंडल के राष्ट्रिय प्रभारी श्री नविन वागरेचा ने परिवार के प्रति किशोरों के दायित्व विषय पर किशोरों को संधित किया। अभातेयुप के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने किशोरों के लिये अभातेयुप द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी और किशोरों का उत्साह वर्धन किया।किशोर मंडल सूरत ने अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की।दुसरे सत्र का सञ्चालन किशोर मंडल सूरत के सदस्य दीक्षित बाफना ने किया।
Motivator Jay Chayarais motivating Kishore at Gujarat State Level "Kishore Mandal  Sammelan" at Surat, Gujarat.

रिपोर्ट: अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़, सूरत ब्यूरो से  पवन फुलफगर, राहुल संकलेचा 

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस