नया दौर सेमिनार, पाली-मारवाड़


तेरापंथ महिला मंडल पाली-मारवाड़ के तत्वाधान में साध्वी श्री विनय श्री जी (बोरावड़) के पावन सानिध्य में नया दौर सेमिनार एवं प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साध्वी श्री जी ने अनुप्रेक्षा के प्रयोग करवाए । पारूल गोगड़ ने योगाभ्यास करवाया और विभिन्न प्रकार के आसन व उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। महिला मंडल की मंत्री श्रीमती ममता चौपड़ा ने बहिनों को गृहसज्जा एवं साफ-सफाई के बारे में बताया और उपयोगी टिप्स भी बताए।
रामाकंवरीजी कातरेला ने महिलाओं को हँसने की कसरत करवाई और बताया किया हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
पाली से कविता गादिया की रिपोर्ट

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस