Dont delete this draft, its important and confidential.



अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् 


दिनांक: २१ जनवरी २०१५

सम्माननीय पदाधिकारी गण / प्रभारी गण / परामर्शक गण  
कार्यसमिति सदस्य गण / क्षेत्रीय सहयोगी गण

मान्यवर, सादर जय जिनेन्द्र. गुरुकृपा से यहाँ सर्व कुशल है एवं आपके कुशलक्षेम की मंगलकामना करते है. जैसा कि आपको विदित है कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा संघीय गतिविधियों के समाचार एवं गुरुवाणी के प्रचार प्रसार हेतु मीडिया उपक्रम “जैन तेरापंथ न्यूज़” संचालित किया जा रहा है.  इस उपक्रम में देश एवं विदेश से प्रतिनिधि जुड़े हुए है जो समाचार सम्प्रेषण का कार्य कर रहे है.

“जैन तेरापंथ न्यूज़’” के प्रतिनिधियों का वार्षिक सम्मलेन “संवाद-२०१४” अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में एवं तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई की आयोजना में दिनांक २८ फरवरी एवं ०१ मार्च २०१५ को चेन्नई में समायोजित होने जा रहा है.

आप श्री से विनम्र निवेदन है कि इस सम्मलेन में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा में अभिवृद्धि करें एवं प्रतिनिधियों का उत्साह वर्धन करें.

आदर सह धन्यवाद,


अविनाश नाहर
हनुमान लूंकड़
अलंकार आच्छा
महावीर सेमलानी
अध्यक्ष

महामंत्री
मीडीया प्रभारी
कार्यकारी संपादक मीडिया

संजय वैदमेहता
भरत मरलेचा


केन्द्रीय संयोजक
स्थानीय संयोजक







Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस