मैसूर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव" का आयोजन

"भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव" का आयोजन साध्वी श्री काव्यलता जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ सभा भवन मैसूर में किया गया। सर्वप्रथम सुबह 7.00 प्रभात-फेरी निकली गई, जो मैसूर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सभा भवन पहुँचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। प्रभात-फेरी में लोगो को अहिंसा एवम् नशा मुक्ति का सन्देश दिया गया। महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर की आरती से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कन्या मंडल ने एक नाट्य प्रस्तुति द्वारा महावीर स्वामी के संदेशो एवम् आदर्शो को बताया।

साध्वीश्री जी ने कहा की भगवन महावीर के बताये हुए मार्ग पर चल कर किसी को धोखा ना देकर, सदैव सत्य बोल एवम् अहिंसा को अपनाकर कर हम मानव जीवन को सार्थक बना सकते है। कार्यक्रम में मैसूर के आस-पास के क्षेत्रो से भी कई श्रावक पधारे।


Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस