"जैन संस्कार विधि की गूँज अब भारत से बाहर भी"


काठमांडू, (नेपाल), गंगाशहर निवासी और काठमाण्डू प्रवासी श्री ललितकुमार - श्रीमति लीला मरोटी के सुपौत्र एवं हेमन्त - रचना मरोटी के नवजात सुपुत्र का नामकरण आज 12 अगस्त को प्रातः10 बजे जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ। 


जैन संस्कारक की भूमिका गंगाशहर निवासी काठमाण्डू प्रवासी श्री प्रदीप लालाणी ने निभाई। उन्होंने नामकरण संस्कार का सारा कार्य विधि विधान पुर्वक संपन्न करवाया उनके साथ सहयोगी के रूप में श्री इन्दरचंद सिंघी, श्री ललित मरोटी एवं मनीष नाहटा भी उपस्थित थे।


इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग भी वहां उपस्थित थे। सभी ने इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा की। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि श्री प्रदीप लालाणी पूर्व में गंगाशहर रहने के दौरान अभातेयुप के संस्कार विधि प्रभारी व ABTYP JTN प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र डाकलिया के साथ जैन संस्कार विधि के बहुत सारे आयोजनों में सहयोगी रह चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस