सुदृढ़ नेतृत्व सुदृढ़ संगठन में सहायक-साध्वी प्रज्ञा श्री जी


सुदृढ़ नेतृत्व सुदृढ़ संगठन में सहायक-साध्वी प्रज्ञा श्री जी


अभातेयुप निर्देशित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला विषय-नेतृत्व एवं संगठन शक्ति का आयोजन तेयुप बैंगलोर एवं किशोर मंडल के सयुक्त तत्वावधान में गांधीनगर स्थित तेरापन्थ सभा भवन में साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी के सानिध्य में आयोजित हुई। सामूहिक मंगलाचरण द्वारा कार्यशाला प्रारम्भ हुई। परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नवनीत मुथा ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी ने फरमाया की किसी भी संगठन की शक्ति को संग्रहित करने हेतु सदुपयोग करने हेतु संघ समाज व राष्ट्र के विकास हेतु एक कुशल नेतृत्व की जरूरत होती है। साध्वी श्री जी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी व अब्राहीन लिंकन आदि अनेक सुदृढ़ नेतृत्वकर्ताओ के उदाहरण के माध्यम से अपने विचार रखे। साध्वी श्री सरल प्रभाजी ने भी इस विषय पर अनेक संस्मरणों के माध्यम से विचार रखे। वक्ता के रूप में अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री दीप चन्द नाहर, श्री विनय वैद, श्री प्रकाश लोढ़ा ने अपने विचार रखे। कार्यशाला में तेयुप पधाधिकारी श्री विनोद छाजेड़,प्रवीण बोहरा, दिलीप भंसाली के साथ परामर्शक श्री राजेन्द्र बैद व कार्यसमिति सदस्य, किशोर मंडल सयोजक श्री दर्शन छाजेड़ के साथ अनेक किशोर उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला सयोजक श्री चाँदमल बोहरा ने किया व आभार तेयुप मंत्री ABTYP JTN श्री संजय बांठिया ने किया।










Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस