अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप कटिहार द्वारा ATDC का शुभारंभ
परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के मंगल पाठ के साथ हुआ ATDC कटिहार का शुभारम्भ
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के मानव सेवा को समर्पित उपक्रमों में से एक उपक्रम आचार्य तुलसी डायनोस्टिक सेन्टर (ATDC) है। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भलावत ने यह संकल्प संजोया है कि दो साल में कम से कम पूरे भारत वर्ष में 40 ATDC का शुभारम्भ करना है।
आज कटिहार में परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में ATDC का शुभारंभ किया गया। परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण ने महती कृपा करवाते हुए ATDC सेंटर पधार कर मंगल पाठ प्रदान करवाया. अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष श्री पदमचन्द पटावरी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री रतन दूगड़ ने ATDC शुभारम्भ की जैन संस्कार विधि पूर्ण करवायी. अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भलावत, महामंत्री श्री विमल कटारिया ने डेढ़ महीने की अल्प अवधि में ATDC प्रारम्भ करने हेतु तेयुप कटिहार के विशेष प्रयासों की सराहना की. ATDC प्रभारी श्री संदीप कोठारी, कटिहार के एम.एल.ए श्री तारकिशोर प्रसाद, एम. एल. सी. श्री अशोक अग्रवाल, तेयुप कटिहार के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र संचेती, मंत्री श्री मनिष सिंघी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। अभातेयुप के सहमंत्री प्रथम श्री पंकज डागा, सहमंत्री द्वितीय श्री सुभाष सिंघी, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यमिति सदस्य श्री रमेश पटावरी, श्री अमित नाहटा, श्री मनीष दफ्तरी, श्री अमित सेठिया आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।
Om arham
ReplyDelete