Posts

Showing posts from March, 2016

ते म म रायपुर द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला

Image
साध्वी गुप्ति प्रभा जी आदि ठाणा 4 के सानिघ्य में रायपुर ते.म.म. ने " नारी सशक्तिकरण " विषय  पर अभिनव मीटिंग आयोजित की। अ.भा.ते.म.म. द्वारा निर्देशित विषय " नारी सशक्तिकरण " को दर्शाने हेतु तेरापंथ धर्म संघ की 8 साध्वी प्रमुखा के जीवन की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत की। बहनो ने टॉक शो के माध्यम से विषय पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री जी ने अपने मंगल उधबोधन में नारी को सशक्त बननें की प्रेरणा दी। कार्यमक्रम का सफल संचालन ललिता धाड़ीवाल, सरला बोथरा, प्रमिला बथवाल, भारती बुरड़,  मोना नाहर,  सरोज कोठारी, वैशाली चौरड़िया, मधुर बच्छावत व संपत सुराना ने किया। फ़ोटो एवम् रिपोर्ट साभार : प्रमिला बरलोटा, जैतस छत्तीसगढ़ से प्रदीप पगारिया

नारी सशक्तिकरण उत्थान व श्रीउत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन : बालोतरा

Image
बालोतरा 27-03-2106, ABTYP JTN, नारी सशक्तिकरण उत्थान व श्रीउत्सव कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री शिवमाला जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्र से हुआ । महिला मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा विमला लुकड़ ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के अतिथि शमा बानो ने कहा की महिला समाज स्वयं अपने आप मे सशक्त है। भीतर से समाज जागृत होगा,तब समाज व देश को भी जागृत कर सकेगी।उन्होंने कहा की रूढ़िवादी प्रथा को खत्म करेंगे तभी महिलाएं आगे बढ़ सकेगी। उन्हीने महिलाओ को वर्तमान युग मे शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद् के सभापति रतनलाल खत्री,एसडीम(SDM) उदयभानु चारण, तेरापंथ सभा अध्यक्ष मांगीलाल सालेचा, ओसवाल सभा अध्यक्ष मांगीलाल बाफना आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल की महिलाओं व ज्ञानशाला की बालिकाओं ने साध्वी प्रमुखा श्री जी की जीवन भक्ति प्रस्तुत की। मीनाक्षी संकलेचा ने संगीत की मधुर प्रस्तुति दी। साध्वी श्री अमितरेखा जी ने ...

तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सेवा कार्य : कालीकट

Image
Terapanth Mahila Mandal, Calicut 28/3/2016, ABTYP JTN, कालीकट, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मण्डल की सदस्याऐं पहुंची अनाथालय । महिला दिवस व होली पर्व को अनाथालय में मनाया गया। सुबह मंडल की बहनों ने जरुरत की वस्तुओं का वितरण किया वितरण किये गए सामग्री में नये कपड़े, टावल, साबुन, पेस्ट, खिलौने, मिठाई आदि सामग्री थी । अनाथालय में नवजात शिशु, लड़कियाँ, महिलाएँ (80 वर्ष तक की) थी सभी ने मंडल की बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी में महिला मंडल के सेवा कार्य व सेवा भावना को सराहा। संवाददाता : राजश्री पुगलिया,  कालीकट । Seva Karya by Terapanth Mahila Mandal, Calicut Seva Karya by Terapanth Mahila Mandal, Calicut Seva Karya by Terapanth Mahila Mandal, Calicut

तेरापंथ युवक परिषद्, अलीपुरद्वार का हुआ गठन

Image
अलीपुरद्वार : अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनियोगेश कुमार जी के सानिध्य में सर्वसहमति से तेयुप के अध्यक्ष के रूप में श्री सुमित जी भंसाली को नियुक्त किया गया ।शपथ ग्रहण अभतेयुप के सहमंत्री श्री सुुभाष जी सिंधी ने करवाया । अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बच्छराज जी बोथरा ने नवगठित तेयुप के प्रति मंगल भावना व्यक्त की। तत्पश्चात नवनियुक्त प्रथम अध्यक्ष श्री सुमीत जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद लिया व् मंगलपाठ का श्रवण किया । Newly Created Terapanth Yuvak Parishad, Alipurdwar in the Pious Presence of His Holiness Pujya Gurudev Aachary shri Mahashraman ji Newly Created Terapanth Yuvak Parishad, Alipurdwar in the Pious Presence of ABTYP Aadhyatmik Paryvekshak Muni Shri Yogesh Kumar ji. अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़ से कमल शर्मा की रिपोर्ट टाइप सेटिंग : अनिता सियाल 

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया की मेवाड़ संगठन यात्रा : आसींद से

Image
President of Terapanthi Mahasabha Shri Kishanji  Dagliya at Aasind, Rajsthan. (Photo By : JTN) आसीन्द - 18 मार्च श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री किशनलालजी डागलिया अपने सहयोगी सदस्यों के साथ संगठन यात्रा के तहत आसींद पधारे। कार्यक्रम की शुरुआत तेयुप द्वारा संस्था गीत से हुई।  श्रीमान् डागलिया जी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि सभी तेरापंथी सभाएं महासभा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करती रहे। महासभा गुरु इंगितानुसार कार्य करती है। गुरुदृष्टि की आराधना करना हमारा परम दायित्व है। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी ने मर्यादा महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक  शनिवार सांय 7 से 8 बजे श्रावक समाज के प्रत्येक सदस्य को सामायिक करने का इंगित प्रदान किया। हम सभी का कर्तव्य है कि प्रत्येक शनिवार सामूहिक सामायिक करने का लक्ष्य बनायें। महासभा ज्ञानशाला व उपासक श्रेणी पर विशेष कार्य कर रही है। ज्ञानशाला के नियमित संचालन से ही भावी पीढ़ी संस्कारित हो सकती है। मुझ कोई भेंट करनी हो हो मोमेंटो या शाल के स्थान पर उपासक भेंट करें। ज्ञानशाला ...

जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का 26वां स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया

Image
अतिथियों ने स्मारिका का किया विमोचन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी हुआ सम्मान  Jain Vishwa Bharti University Celebrating 26th Anniversary at Ladnun In the Pious Presence of Muni Shri Vimal Kumar ji & Sadhvi Shri Ujjwal Prabhaji and Vice Chancellor Samni Charitra Prgya Ji .  जैनविश्वभारती संस्थान (मान्य-विश्वविद्यालय) का 26 वां स्थापना दिवस समारोह एवं रजत जयंती वर्ष समारोह का समापन समारोह सुधर्मा सभा में रविवार को मुनि श्री विमलकुमारजी  , रैवासा धाम पीठाधीश्वर जगदगुरू डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज ख्वाजा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद खान के सान्निध्य में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा रोजगार के लिए जरूरी है , लेकिन अगर शिक्षा केवल रोजगार के लि‍ए ही मिलने लगे तो यह ठीक नहीं है। शिक्षा से जीवन मूल्यों का ज्ञान अगर नहीं हो पाता है तो वह केवल भौतिक ता फैलाएगी और नैतिकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हिंसा एवं अमानवीयता बढ़ी है जो देश की अस्म...

आचार्य तुलसी सम्मान समारोह : कांदिवली

Image
Aachary Tulsi Pratibha Samman Samaroh held  and Terapanth Bhavan, Kandivali. Mumbai. कांदिवली, मुंबई, आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी श्री सरस्वती जी  एवम् साध्वी श्री सोमलताजी  के सानिध्य में तथा तुलसी महाप्रज्ञ विचार मंच के तत्वावधान मे राजकुमार पुगलिया द्वारा आयोजित "आचार्य तुलसी सम्मान समारोह" मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल महामहिम ओम प्रकाश कोहली, माननीय पर्यावरण मंत्री रामदास कदम की उपस्थिति में आयोजित हुआ। 2017 का यह सम्मान प्रतिभा सम्पन्न कुशल पत्रकार प्रकाश दुबे को राज्यपाल ओ.पी.कोहली  के करकमलो द्वारा दिया गया। यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाता है जो सकारात्मक उदेश्यो को ईमानदारी व् निष्पक्षता के साथ अपनी लेखनी से जन जन तक पहुचता है । विशाल सभा को संबोधित करते हुए साध्वी श्री सरस्वती ने कहा -आचार्य तुलसी बीसवी सदी के महान संत थे ।वे शीर्षस्थ साहित्यकार थे | उनके साहित्य में सत्य का जिवंत दर्शन था ।उन्होने पत्रकारो की ओर इंगित करते हुए कहा -पत्रकार के हाथ में जादू होता है उनकी उंगलियो का स्पर्श पाकर शब्द भी निखर जाते है ।पत्र के मुखपृष...

Mega Blood Donation Drive Held at Palghar

Image
 रक्तदान शिबिर का हुआ आयोजन : पालघर MBDD at Palghar  (Photo By : JTN) अभातेयुप के निर्देशानुसार पालघर में रक्तदान शिबिर का आयोजन 20 मार्च को किया गया । सर्वप्रथम सुबह 8 बजे संगठन यात्रा के तहत पालघर तेयुप के प्रभारी श्री राजेन्द्र जी मुथा एव् अभातेयुप सदस्य विमलजी गादिया पधारे नमस्कार महा मन्त्र से कार्यक्रम की सुरूवात की विजय गीत का गायन हितेश जी एव् विजय जी ने किया श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राजेन्द्र जी मुथा जी ने किया । तेयुप अध्यक्ष कांती लाल परमार ने सभी का स्वागत किया | विमल जी गादिया ने गुरु इंगित को शिर्योधार्य बताया । मंत्री दिनेश राठौड़ ने पुरे वर्ष का कार्यक्रमो का ब्यौरा प्रस्तुत किया । प्रभारी राजेन्द्र जी मुथा जी ने MBDD और ATDC के बारे में विस्तृत जानकारी दी । डॉ. चव्हाण ने पालघर तेरापंथ समाज द्वारा अब तक दिए गए सहयोग के बारे में जानकारी दी ।  कार्यक्रम के दूसरे चरण में रक्तदान शिबिर का आयोजन किया जो ठीक 9:15 पर सुरु हुआ जिसमे पालघर के  नगरसेवक ,समाजसेवी ,सस्थाओंके पदाधिकारीयोने सभागीता दर्शाई । खेलीलाल जी बदामिया परिवार ब्ल...

जैन विद्या कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण कार्यशाला : मुंबई

Image
आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्याएं साध्वी श्री सरस्वतीजी एवम् साध्वी श्री सोमलताजी के सानिध्य में समण संस्कृति संकाय जैन विश्व भारती लाडनू के तत्वधान में तथा तेरापंथी सभा मुम्बई व् श्री तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पश्चिमांचल स्तरीय जैन विद्या कार्यकर्ता प्रक्षिक्षण कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन , कांदिवली में हुआ । ट्रस्टी ख्यालीलाल तातेड द्वारा उद्घाटन की घोषणा के पश्चात समस्त पदाधिकारियो द्वारा बैनर का अनावरण किया गया। चिंतामणि पारस प्यारे , भक्त जनो के रखवारे , मंगलगीत   से आराध्य की स्तुति की मुम्बई महिला मंडल ने ।श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन ट्रस्टी भवरलाल कर्णावत द्वारा तथा तेरापंथी सभा मुम्बई के अध्यक्ष सुनील कच्छारा ने अभ्यागत का स्वागत किया ।इसी क्रम में जैन विद्या प्रभारी प्रेमलता सिसोदिया व् फाउंडेसन मंत्री दलपत बाबेल व् सम्पूर्ण मुम्बई जैन विद्या टीम ने आगुन्तक अतिथियों के स्वागत में राजभवन में गुलजार पधारो सा संगान से सबको भाव विभोर कर दिया ।प्रसिद्ध गायिका मीनाक्षी भूतोड़िया ने सुमधुर गीत जैन विद्या के मंदार लहराया से सबकी धड़कनो को थमा दिया ।ज्ञानशाला के नन्हे...

नारी सशक्तिकरण पर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम

Image
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर हावड़ा महिला मंडल ने साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के सानिध्य में नारी सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन  किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कोकिला कुण्डलिया  ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार मन्त्र, जप और मंगलाचरण से हुई।  साध्वी श्री जी ने फरमाया  नारी में बहुत शक्ति है  बहने अपनी क्षमता को घर पर ही सीमित नही रहने दे  अपनी सेवा ,समर्पण और व्यक्तित्व को उभारे। लक्ष्य बनाये और सफलता  के शिखर पर चढ़ जाय उन्हें अपने परिवार में ही नही पुरे समाज के सामने लाये। सशक्त बने, मजबूत बने। कार्यक्रम में 8 बहनो ने साध्वी प्रमुखा बनकर लघु नाटिका द्वारा 8 साध्वी प्रमुखा के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। युवती बहनो ने भ्रूण हत्या ,नारी शिक्षा पर मोनो एक्टिंग द्वारा  नारी  सशक्तीकरण पर अपनी प्रस्तुति दी। अध्यक्षा श्रीमती वीणा भंसाली  ने आभार ज्ञापन किया। अच्छी संख्या में बहनो ने कार्यक्रम में भाग  लिया। संवाद साभार : रेखा बैद, JTN टीम कोलकाता

मुमुक्षु मंगल-भावना समारोह : उधना (सूरत)

Image
दीक्षार्थी भाई मुमुक्षु सचिन कांसवा का मंगल भावना समारोह उधना (सूरत) में साध्वीश्री कैलाशवती जी आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वीश्री जी ने अपने मंगलमय उद्धबोधन में कहा तेरापंथ में दीक्षा बहुत पुण्यशाली व्यक्ति ही ले सकता है। तेरापंथ की दीक्षा एक विलक्षण दीक्षा है, दीक्षा बाहर से भीतर की यात्रा है। कार्यक्रम का मंगलाचरण युवती मंडल ने किया। मुमुक्षु दीक्षार्थी भाई सचिन का विस्तृत जीवन परिचय उपासक लादूरामजी ने दिया। महासभा गुजरात प्रभारी लक्ष्मीचंद बाफना, उपासक राष्ट्रिय प्रभारी विनोद बांठिया, सभाध्यक्ष मोहन पोरवाल, सूरत सभा मंत्री विनोद कोचर, महिला मंडल अध्यक्षा, तेयुप गीत, तेयुप उधना मंत्री आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुये मुमुक्षु के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना की।

विश्व शान्ति एवं अहिंसा संगोष्टी : हासन

Image
तेरापंथ सभा हासन के तत्वाधान में हासन का प्रसिद्ध श्री धर्मस्थल मंजुनाथ आयुर्वेद (SDM ) मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शांतिदूत आचार्य महाश्रमणजी के सुशिष्य तपस्वी मुनिश्री ज्ञानेन्द्र कुमारजी का आगमन हुआ । जहा प्रिंसिपल प्रोफेसर छात्राओं ने स्वागत किया । "विशव शांति और अहिंसा " पर आयोजित संगोष्टी को संबोदित करते हुए मुनिश्री ने फ़रमाया की आज विश्व को अहिंसा की बहुत ही जरूरत है , जितनी जितनी अहिंसा बढेगी उतनी ही विश्व शांति हो सकती है । आज विश्व परमाणु के ढेर पर खड़ा है ,कब भयानक मंजर हो जाए कह नहीं सकते । किसीका शोषण करना भी हिंसा है ।  किसी भी हक़ के लिए विरोध करना भी हिंसा है । जहा अहंकार नफरत , भय , ईर्ष्या व नकारात्मक विचार है वह हिंसा है वह हिंसा निश्चित है । यहाँ उपस्थित छात्र -छात्राओं एवं डॉक्टर संकल्प करे कि वे क्रोध नहीं करेंगे , द्वेष नहीं करेंगे , प्रेम मैत्री करुणा दया को अपनाएंगे तभी ही हम सही रूप में अहिंसक बन कर विश्व शान्ति का सपना सच कर सकते है ।  मुनिश्री विमलेश कुमारजी ने कहा की किसी को मारना सरल है लेकिन बचाना कठिन है , किसी को गिराना ...