नारी सशक्तिकरण पर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर हावड़ा महिला मंडल ने साध्वी
श्री त्रिशला कुमारी जी के सानिध्य में नारी सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का
आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कोकिला कुण्डलिया ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार मन्त्र, जप और मंगलाचरण से हुई।
साध्वी
श्री जी ने फरमाया नारी में बहुत शक्ति है बहने अपनी क्षमता को घर पर ही
सीमित नही रहने दे अपनी सेवा ,समर्पण और व्यक्तित्व को उभारे। लक्ष्य
बनाये और सफलता के शिखर पर चढ़ जाय उन्हें अपने परिवार में ही नही पुरे
समाज के सामने लाये। सशक्त बने, मजबूत बने। कार्यक्रम में 8 बहनो ने साध्वी
प्रमुखा बनकर लघु नाटिका द्वारा 8 साध्वी प्रमुखा के जीवन वृतांत पर
प्रकाश डाला। युवती बहनो ने भ्रूण हत्या ,नारी शिक्षा पर मोनो एक्टिंग
द्वारा नारी सशक्तीकरण पर अपनी प्रस्तुति दी। अध्यक्षा श्रीमती वीणा
भंसाली ने आभार ज्ञापन किया। अच्छी संख्या में बहनो ने कार्यक्रम में भाग
लिया। संवाद साभार : रेखा बैद, JTN टीम कोलकाता

Om arham
ReplyDeleteThnx for visiting us
ReplyDeleteThnx for visiting us
ReplyDelete