असम के गवर्नर से मिला अभातेयुप प्रतिनिधिमंडल

गुवाहाटी, असम के महामहिम राज्यपाल श्री पि. बी. आचार्यजी से मिलने अभातेयुप का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जमड़ के नेतृत्व में अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी एवं गुवाहाटी परिषद अध्यक्ष व JTN प्रतिनिधि संजय चौरड़िया, क्षेत्रीय सहयोगी रोहित दुगड़, समिति सदस्य रितेश खटेड़ एवं गुवाहाटी परिषद मंत्री नीलेश पगारिया राजभवन पहुँचे। 
उन्होंने राज्यपाल महोदय का स्वागत असमिया फुलम गमछा से किया एवं साहित्य व गुरुदेव की फोटो भेंट की। राजेश जी ने राज्यपाल महोदय को अभातेयुप की गतिविधियों व गुरुदेव की अहिंसा यात्रा के बारे में जानकारी दी। विशेषकर MBDD के बारे में बताया। गुवाहाटी में होने जा रही अभातेयुप अधिवेशन के बारे में भी बताया व महामहिम को निमत्रण पत्र भी दिया। श्री राज्यपाल महोदय ने अभातेयुप के कार्यो की सराहना की एवं MBDD का I Support पत्र भी भरा। फोटो साभार : सम्पत मिश्र, संवाद साभार : JTN टीम, गुवाहाटी



Comments

Post a Comment

Leave your valuable comments about this here :

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस