गुवाहाटी में मना विश्व स्वास्थ्य दिवस
तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर 'आरोग्यता का शंखनाद गुंजाने के लिए' शीर्षक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन स्थांनीय तेरापंथ भवन में किया। इस अवसर पर गोयनका हॉस्पिटल की आहार विशेषज्ञ डॉ गितिमा सैकिया ने बहुत ही सरल भाषा में सातविक व संतुलित आहार से जीवन कैसे खुशहाल बन सकता हैं के विषय में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग के लिए मंत्री श्रीमती कुसुम बैद ने सभी को धन्यवाद दिया।

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :