तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिताओ का आयोजन
लूणकरणसर। साध्वी श्री पान कुमारी जी द्वितीया के सान्निध्य में महिला मंडल द्वारा अखिल भारतीय महिला मण्डल द्वारा निर्देशित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिक्रमण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता "कहता है हर ग्रन्थ प्रार्थना है जीवन का मूल मन्त्र" और हैण्ड मेड बैग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय तेरापन्थ भवन में किया गया। जिसमे भाषण प्रतियोगिता में महिला मण्डल मंत्री श्री मति मोनिका नवलखा ने प्रथम व महिला मण्डल उपाध्यक्षा श्री मति सुमन चोपड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैण्ड मेड बैग प्रतियोगिता में महिला मण्डल उपाध्यक्षा श्री मति सुमन चोपड़ा ने प्रथम व श्री मति सुमन भूरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Jtn शालू चोपड़ा।




Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :