उत्तर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा युवती मंडल और कन्यामण्डल की सामूहिक कार्यशाला

उत्तर हावड़ा तेरापंथ महिला मंडल ने अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्य "संस्कारो की ढाल जीवन बने मिशाल "का युवती मंडल और कन्यामण्डल की सामूहिक कार्यशाला का आयोजित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र  से हुआ।अखिल भारतीय से राष्ट्रीय कन्यामण्डल  संयोंजिका श्रीमती पुखराज सेठिया जी  कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता थी जिन्होंने बहुत ही सुन्दर और अच्छा प्रशिक्षण दिया की कैसे हम संस्कारो को अपने जीवन में उतारे उसे प्रयोग द्वारा समझाया एवं मार्गदर्शन दिया कि कैसे हम सफल एवं संस्कारित जीवन  जी सकते है।कन्यामण्डल ने भी बहुत ही सूंदर  नाटिका प्रस्तुत की।साथ ही साथ Summer Salad compition का भी आयोजन किया।  संरक्षिका श्रीमती सुमन बैद ने भी अपने वकतव्य में कहा कि किस तरह हम स्वयं सुसंस्कृत जीवन जीते हुए अपने  बच्चों को सफल एवं सुसंस्कारी  बनाये बहुत ही सरल शब्दों में मार्गदर्शन किया।
कार्यकम का संचालन श्रीमती सुमन शयामसुखा ने स्वागत  भाषण मंत्री श्रीमती अलका सुराणा एवं आभार ज्ञापन श्रीमती सीमा बैद ने किया।कार्यक्रम बहुत ही रोचक एवं शानदार रहा। लगभग 55 बहनो ने कार्यक्रम में संभागीता निभायी।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस