तेरापंथ समाज, सान्ताक्रुज़ का मोबाइल एप्प एवं वेबसाइट का लोकार्पण
किसी भी समाज, संगठन की मजबूती के लिए यह आवश्यक होता है की वहां के लोगो का संपर्क आपस में हो एवं हर परिवार को क्षेत्र में रहने वाले सधार्मिक परिवार की जानकारी हो, इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए तेरापंथ समाज, सान्ताक्रुज़ की एक वेबसाइट एवं एप्प तैयार की गई है| इसी एप्प और वेबसाइट का लोकार्पण शनिवार, दि : १८-६-२०१६, भिक्षु तेरस के मांगलिक अवसर पर किया गया| मिनाक्षीजी भुतोदिया के सुमधुर भक्ति गीतों के बीच अ.भा.ते.यु.प के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री बी सी जी भलावत के कर कमलों द्वारा बिल्लावर ऑडिटोरियम सान्ताक्रुज़ में किया गया|
लोकार्पण एवं तेरस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्थ सहयोग रूप में विशेष सहयोगी के रूप में श्री पारसमलजी धोका, श्री ललितजी धोका, श्री रमेशजी धोका(मेरडा – कालीना), सहयोगी के रूप में श्री नरेश गेहरीलालजी सोलंकी, श्री सुरेन्द्रजी कोठारी, श्री कालूलालजी भेरुलालजी चोरडिया, श्री कन्हैयालालजी, चेतनजी, हरीशजी सांखला, श्री पवनजी रोशनलालजी कोठारी, श्री माहावीर नोरातन्मलजी नोलखा, एवं सह-सहयोगी के रूप में श्री अशोक पारसमलजी मुथा, श्री सुनील चन्दनमलजी बडाला, श्री पारसमलजी, ओमप्रकाशजी चोरडिया, श्री पारसप्रकाशजी चपलोत, श्री बसंतीलालजी उदयलालजी कुमठ, में. कावेरी ज्वेलर्स का सहयोग रहा|
लोकार्पण में अ.भा.ते.यु.प राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री बी सी भलावत, संगठन मंत्री श्री योगेशजी चौधरी, प्रभारी श्री राजेन्द्रजी मुथा की गरिमामय उपस्थिति रही|
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगला चरण एवं कन्या मंडल की प्रस्तुति के साथ हुई| मीनाक्षीजी भुतोदिया ने अपने सुमधुर प्रस्तुति से तेरस की रात को भिक्शुमय बना दिया| कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप की पूरी टीम का सहयोग रहा| कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजक श्री संजयजी चंडालिया ने किया|
--
Visit Us : www.jainterapanthnews.in
Like Us : www.facebook.com/jainterapanthnews1

om arham
ReplyDeleteom arham
ReplyDelete