त्रिदिवसीय ज्ञानशाला प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला : गुवाहाटी
13 से 15 जुलाई तक त्रिदिवसीय ज्ञानशाला प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुवाहाटी तेरापंथ भवन में हुआ । इस कार्यशाला में उपासक प्राध्यापक द्वय श्री डालमचंद जी नवलखा एवं श्री निर्मल जी नवलखा द्वारा ज्ञानशाला संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में उपस्थित 11 बहनों को प्रशिक्षण दिया। गौरतलब है कि ज्ञानशाला प्रशिक्षक बनने के लिए त्रिवार्षिक कोर्स पूर्ण करना पड़ता है, जिसके अंतर्गत हर वर्ष यह कार्यशाला आयोजित होती है।
फ़ोटो साभार : प्रकाश बरड़िया
जैतस, गुवाहाटी




Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :