अभिनव सामायिक - जाटावास,जोधपुर

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा परिषद जोधपुर द्वारा आज पर्युषण महापर्व के तीसरे दिवस को शासन श्री साध्वी रामकुमारी जी के पावन सानिध्य में अभिनव सामायिक दिवस  के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय स्तर पर एक दिन एक समय व अनेको शहरों में 1 लाख सामायिक के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समस्त श्रावक श्राविका समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 258 सामायिक कर्ताओ द्वारा 579 सामायिक जाटावास स्तिथ तेरापंथ भवन में  की गयी। साध्वी श्री मयंकयशा जी द्वारा सामायिक का अभिनव प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया गया। साध्वी श्री रामकुमारी जी द्वारा सामायिक की महता को उजागर किया गया। सभी संघीय संस्थाओ विशेषकर तेरापंथी सभा , किशोर मण्डल व परिषद् के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। अभिनव सामायिक का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक रहा।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस