अभातेयुप को रक्तदान के लिए सम्मान : गुवाहाटी
गुवाहाटी 1 अक्टूबर। असम राज्य एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी एवं असम राज्य ब्लड ट्रांसफुसियन कौंसिल द्वारा आज राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर वर्ष 2015-16 के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् को पूरे असम में तेयुप शाखाओं द्वारा किए गए रक्तदान के लिए तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया। असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव श्री समीर सिन्हा द्वारा पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र एवं चालीस हज़ार का चेक दिया गया। पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी एवं JTN प्रतिनिधि श्री संजय चौरड़िया, अभातेयुप समिति सदस्य श्री रितेश खटेड़, तेयुप गुवाहाटी मंत्री श्री जयंत सुराना, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार भटेरा एवं श्री आशीष कोचर उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :