मिशन सुरक्षित राहे 2 : हैदराबाद
अभातेयुप के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद , हैदराबाद के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल हैदराबाद द्वारा मिशन सुरक्षित रहे 2 का आयोजन पंजागुट्टा सर्किल हैदराबाद पर किया गया। ट्रैफ़िक पुलिस स्टेशन पर मिशन का बैनर लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। रेड लाइट पर रुके हुवे नागरिकों को ट्रैफ़िक नियमों की जानकारी देकर जन जागृति की गयी। कार्ड,पप्लेट,बैनर के माध्यम से लोगों को safe ड्राइविंग के बारे में जानकारी देकर जागृत करने का प्रयास किया गया। साथ ही मिशन से सम्बंधित bike rally भी निकाली गयी। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष सुनील लुणिया,श्रेष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र बोथरा,किशोर मंडल प्रभारी मनीष पटवारी,पीयूष बरड़िया,किशोर मंडल सयोजंक रजत कठोतिया,सह सयोजंक अनिकेत दूगड़ तथा तेयुप एवं किशोर मंडल के अनेक सदस्य उत्साह के साथ उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :