Posts

Showing posts from May, 2017

अपनी आत्मा के लिए मैंने क्या किया? - आचार्य श्री महाश्रमण जी

Image
आचार्य श्री महाश्रमण जी 31.5.2017 तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल), JTN, हुगली जिले में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जगाते हुए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी श्वेत सेना के साथ बुधवार को तारकेश्वर पहुंचे। तारकेश्वरवासियों ने अपने आराध्य का अपनी भूिम पर हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। आचार्यश्री ने उपस्थित लोगों को आत्मसंप्रेक्षण करने की प्रेरणा प्रदान की। साथ ही अहिंसा यात्रा की अवगति प्रदान कर अहिंसा यात्रा के संकल्पत्रयी को ग्रहण करने का आह्वान किया तो उपस्थित लोगों ने सहर्ष तीनों संकल्पों को स्वीकार किया। बुधवार की प्रातः आचार्यश्री ने दसघड़ा स्थित दसघड़ा हाईस्कूल परिसर से तारकेश्वर के लिए प्रस्थान किया। आज के विहार मार्ग के दोनों ओर धरती पर हरियाली छाई हुई थी। इस क्षेत्र में देर रात हुई बरसात के कारण सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन समय के साथ सूर्य आकाश में चढ़ता गया और गर्मी बढ़ती गई और साथ में बढ़ता गया उमस। इस मौसम के बदलाव के बावजूद समताधारी आचार्यश्...

Jain Terapanth News Bulletin 151/2017

Image

आचरण धर्मयुक्त बना रहे - आचार्य श्री महाश्रमण

Image
30.05.2017 दसघड़ा, हुगली (पश्चिम बंगाल) :  वर्धमान जिले को अपने चरणरज से पावन बनाकर और मानवीय मूल्यों के संदेशों का अभिसिंचन प्रदान कर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा के वर्धमान जिले की सीमा को पार कर हुगली जिले की सीमा में मंगल पदार्पण किया। हुगली जिले की सीमा ने मानों शांतिदूत के चरणरज को पाकर इतरा उठी। आचार्यश्री हुगली जिले के दसघड़ा गांव स्थित दसघड़ा हाईस्कूल प्रांगण में पहुंचे।  मंगलवार को सुबह महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने निर्धारित समय पर अपनी श्वेत सेना के मंगल प्रस्थान किया। आज सूर्योदय से पूर्व ही आसमान बादलों से छा गया था। इस कारण सूर्य अपनी किरणों से धरती को तप्त नहीं बना पाया। सूर्य के बादलों के ओट में छिप जाने के कारण और मंद-मंद बहती हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि आज का विहारपथ काफी लंबा था, किन्तु ग्रामीण इलाके का यह विहारपथ मौसम की अनुकूलता के कारण सुखद बन गया था। आज के मार्ग के दोनों ओर स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही सब्जियो...

अनासक्ति की साधना से कल्याण का मार्ग प्रशस्त - आचार्य महाश्रमण

Image
29.05.2017 हलारा, वर्धमान (पश्चिम बंगाल)ः पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में भगवान वर्धमान के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी अहिंसा यात्रा व धवल सेना के साथ निरंतर जन कल्याण के लिए वर्धमान हो रहे हैं। इसके साथ ही वर्धमान हो रहा है शांति का संदेश, वर्धमान हो रहा है सद्भावना का विचार, वर्धमान हो रहा है नैतिकता का पाठ और वर्धमान हो रहा है नशामुक्ति जीवन जीने के इच्छाशक्ति। मानवता के कल्याण के लिए तीन महान संकल्पों के साथ शांतिदूत, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी श्वेत सेना के साथ सोमवार को अझापुर के अझापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय से मंगल प्रस्थान किया। आज भी सुबह से ही तेज धूप और उमस ने अपना डेरा डाल रखा था तो साथ ही हवा भी बिल्कुल शांत थी। ऐसा महसूस हो रहा था मानों धूप, उमस और हवा मिलकर शांतिदूत के चरणों को थामने का प्रयास कर रहें हों, किन्तु समताधारी आचार्यप्रवर के मुखारविन्द पर इनका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा था। मार्ग में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं पर आचार्यश्री की आशीष वृष्टि होती जा रही थी और आचार्यश्री के दो कोमल कदम मानवता के कल्याण के लिए बढ़ते जा रहे थे। हालांकि आज कुछ...

Jain Terapanth News Bulletin 150/2017

Image

Jain Terapanth News Bulletin 149/2017

Image

जीवन रक्षा संघ सुरक्षा कार्यक्रम में 600 रिक्शा चालकों ने लिए नशामुक्ति संकल्प

Image
28 मई 2017, मुंबई। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली के मनहर प्रांगण में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में युवा दिवस के उपलक्ष्य में जीवन रक्षा संघ सुरक्षा कार्यक्रम का कांदिवली एवं मलाड तेयुप द्वारा समायोजित हुआ । इस महनीय कार्यक्रम में लगभग 600 ऑटो चालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सांसद गोपालजी शेट्टी, महासभा अध्यक्ष किशनलालजी डागलिया अभातेयुप अध्यक्ष बी सी भालावतजी, युवा दिवस राष्ट्रीय संयोजक सुरेश देरासरिया संघठन मंत्री योगेश जी चौधरी संयोजक गौतमजी डांगी सह संयोजक पंकजजी कोठारी राजेशजी कोठारी दीपकजी समदरीया  महासभा ट्रस्टी विनोदजी कच्छारा सभा मुम्बई मंत्री नरेंद्र जी बांठिया फाउंडेशन अध्यक्ष अर्जुनजी चौधरी, TPF राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंतजी चोरडिया, ते.म.म अध्यक्षा भारती सेठिया , जी.वी.एकेडमी अध्यक्ष सुरेंद्र जी कोठारी केंद्रीय संस्थाओ के अनेक पदाधिकारी एवं रिक्शा यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोदजी गोंने आदि अनेक विशिष्ठ महानुभाव उपस्थित थे। 600 रिक्शा चालकों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प साध्वी श्री जी के प्रेरक उदबोधन को ...

सेवा धर्म के लिए शरीर का सक्षम होना आवश्यक: आचार्यश्री महाश्रमण

Image
28.05.2017 आझापुर, वर्धमान (पश्चिम बंगाल)ः पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में यात्रायित आचार्यश्री रविवार को सक्तिगढ़ के पार्थसारथी रेस्टूरेंट से प्रातः की मंगलबेला में विहार किया। आज आसमान बिल्कुल साफ था। इस कारण सूर्य अपनी संपूर्ण रश्मियों के साथ चमक रहा था। इस कारण धरती का तापमान समय के साथ बढ़ता जा रहा था। इसके साथ ही बढ़ती उमस भी आम लोगों काफी परेशान करने लगी थी, किन्तु समताधारी आचार्यश्री अपनी लक्ष्य की ओर अविरल गतिमान थे। वहीं कोलकाता के निकट हो जाने से हजारों श्रद्धालु भी आचार्यश्री की सन्निधि में पहुंच चुके थे और अपने आराध्य के साथ इस जनकल्याणकारी यात्रा में शामिल हो चुके थे। आम तौर पर तो आम आदमी ऐसे मौसम में अपने घर से निकलना नहीं चाहते वहीं, इन श्रद्धालुओं को गुरुकृपा का ऐसा बल मिला कि वे भी प्रतिकूल मौसम में अपने आराध्य के साथ विहार में शामिल हो गए। मानों उनके ऊपर गुरु की ऐसी छाया बन गई थी जो इस कठिन मौसम में भी छाया प्रदान कर रही थी। लगभग पन्द्रह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री वर्धमान जिले के आझापुर गांव स्थित आझापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में बने प...

Jain Terapanth News Bulletin 148/2017

Image

Jain Terapanth News Bulletin 147/2017

Image

Jain Terapanth News Bulletin 146/2017

Image

पापों से बचने का प्रयास करे आदमी: आचार्यश्री महाश्रमण

Image
25.05.2017 कैरापुर, वर्धमान (पश्चिम बंगाल)ः मानवता का संदेश देते जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा व धवल सेना के साथ पश्चिम बंगाल की धरा को अपने चरणरज से पावन कर रहे हैं। गुरुवार को अपनी धवल सेना के साथ गुस्करा से सुबह की मंगल बेला में आचार्यश्री ने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। आचार्यश्री के बढ़ते कदमों के साथ ही आकाश में बढ़ता सूर्य भी अपनी तेज किरणों से आतंकित करने लगा था, किन्तु समताधारी आचार्यश्री निरंतर गतिमान थे। इस भीषण गर्मी में भी आचार्यश्री ने लगभग पन्द्रह किलोमीटर का विहार कर कैरापुर पहुंचे। कैरापुर स्थित विद्यासागर विद्यापीठ में आचार्यश्री का प्रवास हुआ। विद्यालय परिसर में ही बने प्रवचन पंडाल में उपस्थित लोगों को आचार्यश्री ने अपनी मंगलवाणी से प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि कोई-कोई आदमी भौतिक सुख, काम सुख, इन्द्रिय सुख आदि प्राप्त कर यह सोचता है कि हाथ में आए इन सुखों को क्यों छोड़ा जाए, इसका पूर्ण उपयोग किया जाए। यह विचार भैतिकवादी सोच का हो सकता है। आदमी...

Jain Terapanth News Bulletin 145/2017

Image

Jain Terapanth News Bulletin 144/2017

Image

कामनाओं को छोड़ देने से आदमी हो सकता है सुखी: आचार्य महाश्रमण

Image
23.05.2017 बटग्राम, वर्धमान (पश्चिम बंगाल), JTN, जन-जन के मानस को पावन करने वाली अहिंसा यात्रा अपने प्रणेता के साथ दस दिनों तक पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की ज्योति जलाकर मंगलवार को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया। इस तरह पश्चिम बंगाल की सीमा में 13 मई को प्रवेश के साथ ही अहिंसा यात्रा का विहरण भूमि बना वीरभूम मंगलवार को विदा ले गया तो वर्धमान जिले ने शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के चरणरज को पाकर पावन हो गया। बोलपुर के श्रद्धालुओं को अपने दर्शन और आशीर्वाद से अभिसिंचन प्रदान कर आचार्यश्री आगे बढ़े तो कुछ किलोमीटर के बाद ‘अजय’ नामक नदी के पुल को अपने चरणरज से पावन किया। इसी नदी के एक तरह वीरभूम जिले ने आचार्यश्री की चरणधूलि लेकर विदाई ली तो नदी के दूसरे किनारे ने ज्योतिचरण की धूलि को माथे लगा उनका अपनी सीमा में स्वागत किया। लगभग चौदह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री वर्धमान जिले के बटग्राम स्थित बटग्राम एम.एम. हाईस्कूल पहुंचे। आचार्यश्री के दर्शन को ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यालय परिसर में ही बने प्रवचन पंडाल मे...

Jain Terapanth News Bulletin 143/2017

Image

अग्र और मूल का करें विवेचन - आचार्य श्री महाश्रमण

Image
22.05.2017 बोलपुर, वीरभूम (पश्चिम बंगाल)ः जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ शांतिनिकेतन से लगभग दो किलोमीटर का विहार कर बोलपुर पहुंचे तो बोलपुरवासी अपनी भाग्य पर इठला उठे। क्योंकि 58 वर्ष पूर्व इस बोलपुर में तेरापंथ के गणाधिपति आचार्य तुलसी का शुभागमन भी हुआ था और आज तेरापंथ के ग्यारहवें अनुशास्ता, शांतिदूत आचार्यश्री का महाश्रमणजी का अपनी अहिंसा यात्रा व धवल सेना के साथ शुभागमन हो रहा था। स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री बोलपुर स्थित हाईस्कूल परिसर में पहुंचे। विद्यालय परिसर में ही बने प्रवचन पंडाल में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में सर्वप्रथम तेरापंथ धर्मसंघ की असाधारण साध्वीप्रमुखाजी ने लोगों को अपनी ममतामयी वाणी से सौभाग्य से मिले इस सुअवसर का लाभ उठा अपने जीवन को सफल बनाने को अभिप्रेरणा प्रदान की। इसके उपरान्त मंचासीन तेरापंथ के महासूर्य ने अपनी अमृतमयी वाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी को अग्र और मूल का विवेचन करना चाहिए। आदमी अग्र को जानने और मूल तक पहुंचने ...

Jain Terapanth News Bulletin 142/2017

Image

शांति का संदेश लेकर ‘शांतिनिकेतन’ पहुंचे शांतिदूत

Image
वाइस चांसलर श्री स्वप्न कुमार दत्ता सहित अन्य प्रोफेसरों ने किया स्वागत -नाट्यघर में आयोजित हुआ मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में शांतिदूत ने प्रदान किया विश्व शांति का सूत्र - सांस्कृतिक विभाग के छात्रों ने सस्वर शांतिपाठ और मंगलाचरण का किया उच्चारण -आध्यात्मिक गुरु ने विश्वविद्यालय के गुरुओं की जिज्ञासाओं को किया शांत -वाइस चांसलर व जैन विश्वभारती मान्य विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार ने दी भावाभिव्यक्ति  21.05.2017 शांतिनिकेतन, वीरभूम (पश्चिम बंगाल), JTN, जन-जन को शांति का संदेश देते लोगों के बीच ‘शांतिदूत’ के रूप में विख्यात प्रख्यात जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी शांति सेना और शांति के संदेशों के साथ पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में स्थापित और पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त ‘शान्ति-निकेतन’ पहुंचे तो ऐसा लगा मानों खुद इसकी स्थापना करने वाले गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ‘शान्ति-निकेतन’  की संभाल करने पहुंच गए हों। वहीं लगभग 60 वर्षों पूर्व आए तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता ...

Jain Terapanth News Bulletin 141/2017

Image

विवेक और संयम के साथ हो भाषा का प्रयोग: आचार्यश्री महाश्रमण

Image
20.05.2017 बोलपुर, वीरभूम (पश्चिम बंगाल)ः पश्चिम बंगाल की वीरभूम में भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी का अपनी धवल सेना के साथ अहिंसा यात्रा के साथ विहरण जन-जन को मानसिक चेतना को जागृत कर रहा है। हिंसा का बढ़ता प्रभाव, बढ़ता भ्रष्टाचार और नशे की ओर भागते लोगों को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का पथ प्रदर्शित करने के लिए शांतिदूत की यह अहिंसा यात्रा कारगर साबित हो रही है। शनिवार को सुबह लगभग छह बजे आचार्यश्री ने आदर्श विद्यालय के प्रांगण से मंगल प्रस्थान किया। जैसे-जैसे आचार्यश्री के चरणकमल अगले गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे सूर्य भी अपनी किरणों के साथ ज्यादा चमकदार होता जा रहा था, जो सामान्य लोगों के लिए आग बरसा रहा था, तो वहीं समताधारी आचार्यश्री के चेहरे पर उसके इस आतप का कोई प्रभाव नजर ही नहीं आ रहा था। समता भाव के निरंतर बढ़ते ज्योतिचरण के हौसलों के साथ श्रद्धालु भी बढ़ते जा रहे थे। भयंकर गर्मी में लगभग पन्द्रह किलोमीटर का प्रलंब विहार कर आचार्यश्री बोलपुर स्थित टेक्नो इण्डिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में पहुंचे। जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुम...

TPF Jodhpur news National Team

Image

Balotra TPF National Team news

Image

Jain Terapanth News Bulletin 140/2017

Image

TPF Bhilwara news with National Team

Image

ज्ञान का सार आचरण - आचार्य श्री महाश्रमणजी

Image
19.05.2017 अहमदपुर, वीरभूम (पश्चिम बंगाल)ः झारखंड से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करने के उपरान्त वीरभूम जिले के सैंथिया नगर में पहला त्रिदिवसीय प्रवास सुसम्पन्न कर अहिंसा यात्रा अपने प्रणेता, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, महातपस्वी, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के साथ शुक्रवार को अगले गंतव्य की ओर मंगल प्रस्थान किया। उमस भरी गर्मी और सूर्य की बढ़ती प्रखरता लोगों के तन को भींगो रही थी। इस भयंकर गर्मी और उमस के साथ खराब रास्ता में आग में घी का काम कर रहा था। इन सबके बावजूद समताधारी आचार्यश्री महाश्रमण के कदम बढ़ते रहे और लगभग पन्द्रह किलोमीटर का प्रलंब विहार कर अहमदपुर गांव स्थित आदर्श विद्यालय पहुंचे। जहां विद्यालय के प्रबन्धक श्री शिवनाथ बंधोपाध्याय सहित अन्य विद्यालय के सहयोगियों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। इससे पूर्व सैंथिया में तीन दिवसीय पावन प्रवास कर वहां के लोगों के मानस अध्यात्मिकता का संचार कर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ अहमदपुर स्थित आदर्श विद्यालय में पधारे। विद्यालय प्रांगण में...

TPF Pali National Team news

Image

Jain Terapanth News Bulletin 139/2017

Image

जीवन को सुंदर और मूल्यवान अध्यात्म व सद्गुण से बनाये : नोखा

Image
जीवन को सुंदर और मूल्यवान बनाये समय को व्यर्थ ने जाने दे हमारा दिमाग तिजोरी है इसमें कचरा ने भरे मूल्यवान चीजें जैसे :~ सत्य, अहिंसा, संयम, विनम्रता, सहनशीलता, सहिष्णुता, प्रेम ओर सौहार्द रखे । शिविरार्थियो को प्रयोग करवाते हुए ध्यान, ज्ञान, स्वस्थता आवश्यक बताते हुए में स्वस्थ हूँ स्वस्थ रहूंगी, प्रसन्न हूँ प्रसन्न रहूंगी, में शांत हूँ और शांत रहूंगी सभी बालिकाओ ओर एक साथ संकल्प करवाया । सोते समय चिंतन करना , ज्यादा ने खाना, बड़ो के पास बैठना आदि बाते गुणकारी ह्रदय ग्राही बताते हुए बहुश्रुत शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती ने शिविर शुभारम्भ पर उध्बोधन दिया । निर्देशिका समणी अक्षयप्रभा जी ने बालिकाओ को स्वपन द्रष्टा एक्शन लेना विजन बनाना फिर किर्यान्वित करना सर्वोत्कृष्ट विकास की जिंदगी के लिए पाँच बात अपनाने पर बल दिया ह्रदय, विश्वास, रिश्ते, प्रोमिज ओर व्यवहार (प्रेम) नहीं टूटना चाहिए  । उनन्त जीवन के लिए बुराइयों से दूर रहे । विजन भोजन, भजन, भाजन मिला है उसे जीवन मे उतारे । आचार्य श्री की असीम कृपा से शिविर लगा है सदुपयोग करे । प्रारम्भ में युवकों ने गीतिका का...

Sangthan News : TPF Udaipur

Image

Bhilwara TPF Sangthan Yatra

Image

Rajsamnd TPF Sangthan Yatra news

Image

महासभा अध्यक्ष श्री किशनलाल जी डागलिया की मैसूर (कर्नाटक) संगठन यात्रा

Image

Jain Terapanth News Bulletin 138 / 2017

Image

युवा दिवस : घाटकोपर

Image
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्त्वावधान मे घाटकोपर में "युवादिवस" का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी निर्वाण जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में सेंकडो ऑटो चालकों का बीमा किया गया । मुंबई ऑटो रिक्शा टैक्सिमेन्स यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव, प्रमोद गोने जयचंद सोनी, रोहिदास, शशिकांत एवं पदाधिकारियों के साथ साथ भारी संख्या में ऑटो ड्राइवर्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। विजय गीत का संगान तेयुप घाटकोपर एवं महिला मंडल घाटकोपर सहयुक्त रूप किया। तेयुप अध्यक्ष दीपेश सिंघवी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। साध्वी श्री निर्वाण जी मार्मिक प्रवचन देते हुए कहा कि अभातेयुप देश भर में 1 लाख ऑटो चालकों का एक्सिडेंट बीमा और नशामुक्त समाज की योजना को जन जन तक पहुचाने में लगा हुआ है। साथ ही सभी ऑटो ड्राइवर्स को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प करवाया। साध्वी योगक्षेम प्रभा जी ने अपने विचा...

Jain Terapanth News Bulletin 137/2017

Image