Posts

Showing posts from September, 2017

नशा मुक्ति दिवस सांताक्रुज

Image
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत उपसमिति सांताक्रुज खार, पारला, बांद्रा  द्वारा जुहु बीच पर महर्षि दयानंद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान से हुआ। सांताक्रूज महिला मंडल के द्वारा मंगलाचरण किया गया। अणुव्रत समिति, मुम्बई के अध्यक्ष श्री गणपतजी डागलिया ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया। उद्बोधन सप्ताह की सहसंयोजिका करुणा कोठारी ने अणुव्रत की जानकारी देते हुए अणुव्रत आचार संहिता सभी को बताई एवं अणुव्रत के संकल्प कराए। माणक जी बाफना ने नशे के दुष्परिणाम अपने अनुभव द्वारा बताए। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष नितेश जी धाकड़, उपाध्यक्ष सुरेशजी मेहता, अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पर्यवेक्षक रमेशजी चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अर्जुनजी बाफना, अणुव्रत उध्बोधन सप्ताह की संयोजिका कंचन जी सोनी, सह संयोजिका भाग्यवती परमार, करुणा कोठारी, प्रियंका सिंघवी, अणुव्रत उपसमिति के संयोजक बसंतीलाल कूमठ, तेयुप अध्यक्ष अम्बालाल जी धाकड़, मंत्री दिनेश मेहता एवं पूरी टी...

दिल्ली-कृष्णानगर में नशामुक्ति दिवस का आयोजन

Image
30 सितम्बर 2017-दिल्ली-कृष्णानगर तेरापंथ भवन, 'शासनश्री' मुनिश्री विजयकुमार जी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति दिल्ली व गाँधीनगर सभा के संयुक्त तत्वाधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के नशामुक्ति दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर 'शासनश्री' ने फरमाया कि नशा एक दलदल के सामान है, उसमें फसने के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है, स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के बाद व्यक्ति अपने आपको संभाल नही पाता और वो अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर लेता है। आज कल के बच्चे व्यसनों के प्रति आकृष्ट दिखाए देते है, यह अच्छी बात नही है अगर माता-पिता सजग रहे तो उनके शुभ भविष्य का निर्माण हो  सकता है। जीवन शैली सुधारने की प्रेरणा देते हुए 'शासनश्री' ने कहा नशे की आदत छूट जाए तो व्यक्ति  जिस किसी क्षेत्र में जाए सफल हो सकता है। अपने जीवन को धन्य बना सकता है। अणुव्रत एक ऐसा महावृक्ष है, इसके फल सभी वर्गों के लिए उपयोगी है। चाहे वो विद्यार्थी हो, शिक्षक हो, व्यापारी हो, विधायक हो, डॉक्टर हो या अन्य किसी क्षेत्र से जुड़ा हुआ हो, लाभाविन्त हो जाता है। 'नशा नाश का द्वार है, सद्गुरु के उद्गार है' ...

भिवानी जिला कारागार में नशामुक्ति दिवस आयोजित

Image
नशा और गुस्सा जीवन को बर्बाद करते है: साध्वी शुभप्रभाजी भिवानी, 30 सितम्बर। नशा और गुस्सा जीवन को बर्बादी के रास्ते पर ले जाते है। यह उद्गार साध्वी श्री शुभप्रभा जी ने अणुव्रत समिति द्वारा जिला कारागार में आयोजित नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कैदियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। साध्वी जी ने कहा कि नशा घर परिवार में अशांति पैदा करता है। नशे और अपराध में चोली दामन का साथ है। आदमी दुनिया का सर्वोत्तम प्राणी है। इंसानियत और हैवानियत दोनों इंसान के अन्दर होते है। हमें नशे और गुस्से पर नियंत्रण का अभ्यास करना चाहिए। साध्वी कमलयशा एवं अतुलयशा ने नशामुक्ति पर गीतिका प्रस्तुत की।  जेल उपाधीक्षक अमित अत्री ने साध्वी वृंद एवं अणुव्रत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सुरेन्द्र जैन एडवोकेट ने बंदियों से नशे समेत किसी भी एक बुराई को छोड़ने का संकल्प करवाया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश बंसल ने बंदियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का है और हमें भी अपने भीतर रावणरूपी बुराईयों का दहन करना चाहिए। उन्होंने अणुव्रत के नियमों की व्याख्या की। साध्वीश्र...

डोंगरी जेल में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस का आयोजन

Image
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत समिति मुम्बई के तत्वावधान में अणुव्रत उपसमिति दक्षिण मुम्बई द्वारा डोंगरी बाल सुधार गृह (जेल) में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष श्री दिनेशजी धाकड़ द्वारा अणुव्रत गीत से की गई। सभी का स्वागत अणुव्रत समिति मुम्बई के अध्यक्ष श्री गनपतजी डागलिया ने किया। अणुव्रत की सारगर्भित जानकारी देते हुए अणुव्रत के नियमो का संकल्प मुख्य वक्ता श्री दिलीप जी सरावगी ने कराया। अपनी विशिष्ट ओर सरल शैली से दिलीपजी ने बच्चो को अणुव्रत के महत्व को समझाया। जेल संरक्षिका तृप्ति मेडम ने अणुव्रत समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप मानवता के लिए इंसान को इंसान बनाने का अति महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है।आप इसी तरह इस कार्य को निरंतर करते रहे। जेल कर्मचारियों को अणुव्रत के कार्यो की जानकारी करुणा कोठारी ने दी। जेल में नव निर्मित लायब्रेरी के लिए जैन साहित्य और इनसाक्लोपीडिया बुक्स भेंट की गई। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मुम्बई के कोषाध्यक्ष नितेश जी धाकड़ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की संयोजिका कंचन सोनी, सह संयोजि...

ज्ञानशाला रजत जयंती समारोह : लुधियाना

Image
शासनश्री साध्वीश्री जयप्रभा जी एवं साध्वीश्री जगतप्रभा जी ठाणा 7 के पावन सानिध्य में ज्ञानशाला रजत जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ । साध्वीश्री जयप्रभा जी ने सभी को प्रेरणा देते हुए फ़रमाया की बच्चों को ज्ञानशाला में आना अनिवार्य है । यहां पर बच्चे जैन संस्कृति और तत्वज्ञान सीखते है । साध्वीश्री रोहितप्रभा जी, साध्वीश्री मंदारयशा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये । गुरुदेव तुलसी द्वारा चलाया गया अभियान 25 वर्ष पूरे कर रहा है । यहाँ लुधियाना में निरन्तर 25 वर्षो से केंद्रीय प्रारूप अनुसार ज्ञानशाला चल रही है । पंजाब प्रांतीय ज्ञानशाला प्रभारी श्रीमती विनोद देवी सुराणा 25 वर्षो से लगातार अपनी सेवाएं लुधियाना ज्ञानशाला में दे रही है । ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार भरने का सफल उपक्रम है । ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा कई रोचक और मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी । सभी ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ का अथक श्रम साधुवाद का पात्र है । इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ एवं ज्ञानार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । सभा अध्यक्ष् श्री क...

तप-अभिनंदन समारोह हिरियूर

Image
दिनाँक 29.09.17 को तेरापंथ भवन,हिरियूर में साध्वी श्री लब्धिश्रीजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा हिरियूर द्वारा सुश्री अमीषा सुराणा के अठाई तप का अभिनंदन किया गया। श्रीमती शांति देवी सालेचा 17 व श्रीमती सुमन सुराणा ने 12 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया तो पूरा सभा भवन ॐ अर्हम की ध्वनि से गुंजयमान हो उठा । इस अवसर पर साध्वीश्री लब्धिश्रीजी ने अपने उद्बोधन में फरमाया तपस्या कर्मो को क्षीण करने का एक सशक्त माध्यम है। मोक्ष प्राप्ति के चार साधनों में एक साधन है - तपस्या। आत्मा की पवित्रता,मन कि निर्मलता के साथ कर्मो की निर्जरा-यह तपस्या का सुफल है। साध्वीश्रीजी ने आगे कहा कि गुरुदेव की कृपा से हिरियूर वासियों में तप करने की विशेष रुचि दृश्यमान हो रही है। तप के क्षेत्र में सभी आगे बढ़े। हमारे तपस्वी साधु साध्वियों ने संघ की नींव को गहराया है। श्रावक श्राविकाओं ने भी अपना विशेष योगदान दिया है। शांतिदेवी यानि दुर्गचन्दजी के घर पहले दो मासखमण और एक अठ्ठाई हो चुकी है । वर्तमान में नणद-भाभी मासखमण की तैयारी करे यही मंगलकामना है । तपस्विनी बहनों ने बड़े ही घृतिबल व आत्मबल का परिचय दिया है । साध्वीश...

ATDC डोंबीवली द्वारा मुफ़्त हेल्थ चेकअप कैंप

Image
30.09.17, तेयुप डोंबिवली परिषद् की ओर से  आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा मुफ़्त हेल्थ चेकअप कैंप सयाजीराव गायकवाड विद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों का बल्ड ग्रुप व CBC चेक कराया गया। इस कैंप के प्रायोजक श्री अशोक जी धर्मचन्दजी बड़ाला थे। अध्यक्ष ललित जी सिघंवी, उपाध्यक्ष राकेश जी कोठारी, म मं सह संयोजिका पिंकी परमार, तेयुप मंत्री सुरेश बैद, महावीर जी बड़ाला सभी ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने पहली बार विद्यालय मे कैंप  लगाये जाने पर एवं बच्चों के लिए लाभदायक बने ATDC के इस कैंप की सराहना की। 350 बच्चे इस कैंप से लाभान्वित हुए। गरिमामयी उपस्थति अभातेयूप से श्री जगदीश जी परमार,श्री पुखराज जी इंटोदिया,धर्मचन्दजी बड़ाला , श्री शांतीलालजी सिघंवी,सुंदर जी सिघंवी, दिनेश जी कच्छारा,भरत कोठारी,दिपक मेहता, महावीर सिघंवी, दिपक बापना, निलेश धाकड , मनोज मादरेचा, दिलीप बडाला, चिराग बडाला, धीरज धाकड, ललित पुनमिया, दिपक मेहता, जीवन सिधवी, श्रीपाल कोठारी, अरविंद सोनीगडा, नीता अोस्तवाल, संयोजक लोकेश बड़ाला व पुरी टिम का सक्रिय सहयोग रहा।

गदग में ज्ञानशाला रजत जयंती वर्ष और वार्षिकोत्सव

Image
गदग 30•09•17 शुक्रवार रात्रिकालीन समय गदग तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला परिवार की ओर से रजत जयंती वर्ष  और वार्षिकोत्सव समारोह अत्यन्त ही उल्लासमय वातावरण के साथ मनाया गया।      गदग ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के रूप में अर्हम अर्हम की वन्दना फलै नामक मधुर गीत के संगान से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षिका श्रीमती सारिकादेवी संकलेचा ने ज्ञानशाला के केन्द्रीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मनाये गये रजत जयंती समारोह बाबत महत्वपूर्ण जानकारी युक्त विचार रखे ।         कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित तेरापंथी महासभा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कोठारी ने ज्ञानशाला की उपयोगिता पर सारगर्भित विचार रख कर कहा कि  सभी अभिभावक  अपने अपने बच्चों को संस्कारो की टंकशाल ज्ञानशाला आयाम में अवश्य भेजे ताकि बच्चों को प्रारम्भ से जीवन विकास की नैतिक शिक्षा के टिप्स सिखने को मिल सके।            कार्यक्रम में ज्ञानशाला के छोटे छोटे बच्चों ने सपनों को सच करने गुरूदेव ...

सिरसा में नशा मुक्ति रैली

Image
महातपस्वी शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सरोज कुमारी जी के पावन सान्निधय में अणुव्रत समिति एवम ते यू प  सिरसा ने नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया | संगायक श्री अमित सिंघी के मंगलाचरण से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ | साध्वी श्री प्रभावना श्री जी ने श्रावक समाज को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी|  साध्वी पुण्ययशा ने छात्रों से कहा कि जीवन मे जितनी शुद्धता होती है उतना ही जीवन में सफलता मिलती है | शासन श्री साध्वी श्री सरोज कुमारी जी  ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि आज नशा  सबसे बड़ी समस्या के रूप में समाज के सामने खड़ा है | नशे की आदत ने आज  बहुत से घरों को उजाड़ के रख दिया है | सामाजिक दायित्व को निभाते हुए हमको इस नशे की आदत को देश से भागना है | कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री अश्वनी शैणवी IPS (SP  Sirsa) ने कहा कि नशा केवल मादक पदार्थो का ही नही अपितु किसी भी अन्य वस्तु की अधिकता से ज्यादा आदि होना भी नशे की श्रेणी में ही आता है | आज मोबाइल का अधिक उपयोग, अधिक टेलीविजन देखना, भी एक तरह का नशा है | हमे अपने जीवन में संयम को...

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की महामंत्री का परिचय

Image
Mrs. Neelam  Sethia (ABTMM : National  General Secretary) * Lifetime * Born:  02.10.1973 in Kolkata * Address * 28/1, 4th cross,reddiyyur. Shivaya Nagar, Salem. * Contact * E mail - neelamsethia@gmail.com * About* 2017 General Secretary of All India Terapanth Mahila Mandal D/o ,Shri Jagat Singh Bengani, Kolkata W/o Shri Tarun Sethia *Tenure objectives* 25 bol abhiyan Vrihad stariya Bhaktamar & ayambil anushthan Vrihad yuvti sammelan. Har haath Naarilok . Clean India movement. Plastic free society movement Building washroom Kanya Suraksha circle( traffic island) Jain scholar programme Welfare of rural areas Swasthya pariwar swasthya samaj *Education* Mahadevi Birla girls higher secondary school , kolkatta Annamalai University, Salem *Certification* Pranic healer( level 2 ) Diamond grader Life coach from ironman *Social field* Held various posts at Terapanth mahila mandal, salem ...

बाॅलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने तेयुप कोलकाता के नशामुक्ति अभियान को दिया समर्थन

Image
तेरापंथ युवक परिषद् कोलकाता द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बंगाल के विशेष पर्व दूर्गा पुजा के अवसर पर महानगर में पधारी बाॅलीवुड  अभिनेत्री   ZAREEN KHAN  ने इस उपक्रम की सराहना की एवं लोगों को इस बुरी आदत से अपने आप को एवं अपने परिवारजनों को इससे दूर रहने की प्रेरणा दी । आचार्यश्री महाश्रमण जी द्वारा चलाये जा रहे अहिंसा यात्रा के अन्तर्गत नशा मुक्ति अभियान के बारे में परिषद् के श्री हेमन्त डागा ने बताया। कार्यक्रम में परिषद् के अनेक सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में परिषद् के सक्रिय सहयोगी श्री नवीन छाजेड़ (नवदीप प्लानर्स) का विशेष सहयोग रहा। दूर्गा पूजा के अवसर पर दिनांक 29 सितम्बर 2017 को रास डांडिया के कार्यक्रम में यह कार्यक्रम समायोजित था। उन्होंने परिषद् द्वारा बनाये गये नशा मुक्ति परिपत्र में अपनी स्वीकृति प्रदान की एवं पधारे हुये सभी जनों को उसमें स्वीकृति देने को कहा। परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री अमित सिंह तातेड़ एवं मंत्री श्री रौनक बैद ने रास डांडिया की पूरी टीम को इस आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में परिषद् ...

जयपुर में पर्यावरण शुद्धि दिवस आयोजन

Image
अणुव्रत समिति, जयपुर द्वारा अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के अंतर्गत तीसरा दिन दिनांक 28 सितम्बर 2017 को पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में मनाया। सुभाष पार्क मालवीय नगर जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ठ  अतिथि के रूप में बोलते हुए समिति के संरक्षक तथा वार्ड 53 के पार्षद  अशोक जी गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण आज के महति आवश्यकता बताया।  कार्यक्रम का प्रारंभ सह सचिव अरिहंत कोठारी द्वारा प्रस्तुत अणुव्रत गीत से किया  गया। आये हुए अतिथियों और कॉलोनी वासियो का अभिनन्दन करते हुए अध्यक्ष रीना गोयल ने बताया कि पर्यावरण का अर्थ केवल पेड़ पोधे ही नही है पर्यावरण में हमारे आस पास का परिवेश, आस पास का वातावरण भी शामिल है जिसे स्वच्छ और शुद्ध रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। समिति की कोषाध्यक्ष अनामिका जैन, सदस्य सुमन कोठारी, अहमदाबाद से पधारे डॉ शांति शर्मा, और सेक्टर-3 विकास समिति के अध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता ने भी  पर्यावरण शुद्धि के सम्बन्ध में अपने विचारो की प्रस्तुति दी।  पर्यावरण शुद्धि दिवस पर समिति द्वारा 50 से अधिक वृक्षो का वृक्षारोपण करने के साथ ही पर्यावरण सु...

कोयम्बटूर कन्यामण्डल द्वारा संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

Image
संगीत है सुरों की साधना-मुनि प्रशांत कोयम्बत्तूर। मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य एवं मुनि श्री कुमुद कुमार जी के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा"संगीत प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। परिषद को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रशांत कुमार जी ने कहा-संगीत में शब्दों की गुम्फन के साथ भावों के प्राण का संचार किया जाता है। गीत गायन ही नहीं अपितु सुरों की साधना है।गीत से पशु-पक्षी,मनुष्य एवं देवता भी वशीभूत हो जाते हैं। संगीत की विविध रागों से बीमारी का भी निदान होता है। मेघ मल्हार राग से बारिश हो सकती है तो सैनिकों के भीतर शूरवीरता का जोश भरने काम भी संगीत करता है। संगीत से संसार का चित्रण किया जाता है। गीत से आध्यात्मिकता वैराग्य बोध की प्रेरणा दी जाती है। देश भक्ति एवं व्यक्ति के प्रति प्रेम प्रकट करने का माध्यम भी गीत बन जाता है।संगीत से मन को सुकून मिलता है। गीत को गाते समय अपने आपको इतना तल्लीन बना लेना चाहिए कि परमानंद का अहसास हो सके। प.पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी ने गीत कला में निष्णात बनकर अनेकों साहित्य का निर्माण किया। कितनी ही घटनाओं का समावेश कर इतिहास की जानका...

84 दिन की तपस्या का अभिनन्दन समारोह : बालोतरा

Image
बालोतरा : तेरापंथ सभा भवन में शासन श्री साध्वी राम कुमारी जी के सान्निध्य में सुबह 9:30 बजे श्री बाबुलालजी देवता का 84 दिन की तपस्या के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन सम्मान समारोह रखा गया।   सोना आभूषण से बाह्य शरीर का श्रृंगार होता है और तप से आत्मा का श्रृंगार होता है तप से कर्म निर्जरा होती है साथ भावी जीवन का विकाश,व  शक्ति का संचार होता है खाने पीने में व्यक्तियों की होड़ लगती परंतु तपस्या की होड़ में विरले शूरवीर ही आगे आते है। यह विचार शासन श्री साध्वीजी ने रखे। तेरापंथ सभा अध्यक्ष अरविंदजी ,सिवांची मालानी संस्थान अध्यक्ष धनराजजी, महिला अध्यक्ष अयोध्यादेवी,तेयुप अध्यक्ष मुकेशजी ,परिवार से पुत्र महावीर ने अपने विचार रखे। साध्वियों द्वारा सामूहिक गीत,महिला मंडल,तेयुप स्वर संगम,परिवार सदस्यो,ओर प्रकाशजी ,लोकेश देवता,ने गीतों की प्रस्तुति दी। कोलकता से आचार्य श्री महाश्रमणजी की कृपा आज्ञा से महाश्रमणी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी का संदेश प्राप्त हुआ। इस संदेश पत्र का वाचन सभा मंत्री ने किया। सभा द्वारा बाबुलालजी का अभिनंदन सम्मान किया गया। इस बीच अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परि...