सिरसा में नशा मुक्ति रैली

महातपस्वी शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सरोज कुमारी जी के पावन सान्निधय में अणुव्रत समिति एवम ते यू प  सिरसा ने नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया | संगायक श्री अमित सिंघी के मंगलाचरण से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ | साध्वी श्री प्रभावना श्री जी ने श्रावक समाज को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी|  साध्वी पुण्ययशा ने छात्रों से कहा कि जीवन मे जितनी शुद्धता होती है उतना ही जीवन में सफलता मिलती है | शासन श्री साध्वी श्री सरोज कुमारी जी  ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि आज नशा  सबसे बड़ी समस्या के रूप में समाज के सामने खड़ा है | नशे की आदत ने आज  बहुत से घरों को उजाड़ के रख दिया है | सामाजिक दायित्व को निभाते हुए हमको इस नशे की आदत को देश से भागना है | कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री अश्वनी शैणवी IPS (SP  Sirsa) ने कहा कि नशा केवल मादक पदार्थो का ही नही अपितु किसी भी अन्य वस्तु की अधिकता से ज्यादा आदि होना भी नशे की श्रेणी में ही आता है | आज मोबाइल का अधिक उपयोग, अधिक टेलीविजन देखना, भी एक तरह का नशा है | हमे अपने जीवन में संयम को धारण करना चाहिए ताकि कभी भी हम नशे के पथ पे ना चले | नशा मुक्ति रैली को हरी झंडी दिखा के मुख्य अथिति ने रवाना किया |  यह रैली शहर के मुख्य मुख्य बाज़ारो में से होकर एस एस जैन हाई स्कूल में समाप्त हुई | एस एस जैन हाई स्कूल की छात्रों का विशेष सहयोग रहा |  अणुव्रत समिति सिरसा ने  मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | तेरापंथ सभा सिरसा, तेरापंथ महिला मंडल सिरसा, का सहयोग अतुलनीय रहा |J




Comments

Post a Comment

Leave your valuable comments about this here :

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस