आचार्य श्री तुलसी जन्मोत्सव पर भक्ति का आयोजन : एरोली
"आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर" एरोली के प्रांगण में आचार्य श्री तुलसी के 104 वें जन्म दिवस के प्रांजल अवसर पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से भक्ति संध्या की शुरुआत की गयी। आचार्य तुलसी पर रचित गीतिकाओं द्वारा सभी ने गणाधिपति गुरुदेव को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
भक्ति संध्या मे सभा अध्यक्ष श्री दिनेश बाफना, मंत्री छोगालालजी सोनी, सुरेशजी मोटावत, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र बोहरा, अध्यक्ष राकेश डुंगरवाल, मंत्री धीरज बोहरा, गौतम चण्डालिया, मुकेश बेताला, अंकित बाफना, दिपक सिंघवी, लोकप्रकाश ओस्तवाल, अमित बाफना, विनोद डुंगरवाल, गजेन्द्र कोठारी आदि अनेक स्थानीय महानुभावों ने भक्ति का आनंद लिया।


Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :